Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Remedies of Turmeric: कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता, तो करें हल्दी के ये उपाय, बनेगा हर काम

    By Jagran NewsEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Fri, 12 May 2023 12:54 PM (IST)

    हल्दी भारतीय व्यंजनों में तो मुख्य रूप से उपयोग होती ही है साथ ही इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। हल्दी को सनातन धर्म में बहुत ही शुभ माना गया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Remedies of Turmeric: हल्दी के उपाय दिलाएगें सफलता।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Remedies of Turmeric: हल्दी के अनेक फायदे हैं। कोई भी शुभ काम हल्दी के बिना अधूरा माना जाता है। गुरुवार की पूजा में हल्दी का विशेष महत्व है। पूजा में हल्दी का प्रयोग करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उसकी कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। हल्दी का संबंध ग्रहों से भी होता है। हल्दी के कुछ उपायों को करने से आपके ग्रह भी मजबूत होते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिजनेस में मिलती है अपार सफलता

    जिस व्यक्ति का गुरु कमजोर होता है, उसे एक कपड़े में हल्दी की गांठ बांधकर तकिए के नीचे रखकर सोना चाहिए। इससे गुरु मजबूत होता है और साथ ही नौकरी, बिजनेस में अपार सफलता मिलने की संभावना रहती है।

    मिलेगा अटका हुआ धन

    अगर किसी व्यक्ति का धन लम्बें समय से कहीं अटका हुआ है और बहुत प्रयासों के बाद भी वापस नहीं मिल रहा है तो आप हल्दी का यह उपाय आजमा सकते हैं। थोड़ा चावल लेकर उसे हल्दी में मिलाकर अच्छी तरह रंग लें। फिर इन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपने पर्स में रख लें। इससे जल्द ही आपका अटका हुआ धन वापस मिल जाएगा।

    मेहनत का मिलेगा फल

    गुरुवार के दिन भगवान गणेश को हल्दी की गांठ से बनी माला अर्पित करें। जिन लोगों को कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं हो रही उन्हें इस उपाय को जरूर करना चाहिए।

    नहीं लगेगी बुरी नजर

    बच्चों को बुरी नजर जल्दी लगती है। ऐसे में बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए हल्दी की गांठ पर मौली बांधकर उसे बच्चे के सिरहाने रख दें। इस उपाय से बुरे सपने आने भी बंद हो जाते हैं।

    By- Suman Saini

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'