Vastu Tips For Tulsi: नए साल पर घर लाएं ये खास पौधा, तो कभी नहीं होगी धन की कमी
Vastu Tips For Tulsi नए साल पर लोग नए-नए वास्तु टिप्स अपना रहे हैं। ऐसे में हम आपको आज एक खास पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे घर के आंगन में लगाने से सुख-समृद्धि तो आती ही है। साथ ही धन की प्राप्ति भी होती है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Vastu Tips For Tulsi: नए साल पर कुछ नया करने का सोच रहे हैं तो आपको अपने घर में एक खास पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस पौधे को घर में लगाएं तो घर-परिवार खुशियों से भर जाता है। मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाएंगे तो धन की कभी कमी नहीं होगी। इसके साथ ही परिवार में सुख-शांति भी बरकरार रहेगी। यही वजह है कि इस पौधे को लोग अकसर अपने घर में लगाते हैं। तो चलिए जानते हैं धन प्राप्ति वाले इस पौधे के बारे में जिससे घर में सुख-समृद्धि भी आती है। साथ ही जानेंगे इसे सही तरह से घर में लगाने का तरीका।
1. नए साल पर घर में जिस पौधे को लगाने की बात हो रही है, वह तुलसी का पौधा है। इसे घर के आंगन में लगाया जाता है। ध्यान रहे कि इसे घर की छत पर न लगाएं।
2. इस पौधे से घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है। तुलसी के इस पौधे को घर के आंगन के साथ-साथ बालकनी में भी लगाया जा सकता है।
3. तुलसी का पौधा घर में ऐसी जगह पर लगाएं जो खुली हो और जहां पर रोशनी आती हो। यदि तुलसी के पौधे को घर के मंदिर में लगाते हैं तो ये और भी शुभ माना जाता है।
4. इस पौधे के आसपास कभी भी भगवान शिव या गणेश जी की तस्वीर और मूर्ति नहीं लगाई जाती है।
5. तुलसी का पौधा कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं कि दक्षिण दिशा पितरों की होती है। यदि आप भी तुलसी का पौधा घर में लगाने जा रहे हैं तो इसे उत्तर दिशा में ही लगाएं।
6. ध्यान रखें कि तुलसी के पौधे को जमीन में न लगाएं। इसे गमले में ही लगाएं।
7. तुलसी के आसपास ऐसी कोई वस्तु न रखें जिससे घर में अशुभ होने की आशंका हो। तुलसी जी के आसपास झाड़ू या डस्टबिन नहीं रखनी चाहिए।
8. तुलसी बिन मौसम सूखने लगे तो घर पर संकट आने की संभावना बढ़ जाती है।तुलसी जी को भगवान विष्णु की प्रिय माना गया है। इसी वजह से तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप भी कहा जाता है। इस वजह से घर में तुलसी का पौधा लगाने से धन की कमी नहीं होती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।