Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pigeon Nest: कबूतर को घर में घोंसला बनाने से न रोकें, मिलते हैं ये शुभ संकेत

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sat, 24 Jun 2023 11:57 AM (IST)

    Pigeon Nest वास्तु शास्त्र के अनुसार कबूतर को बहुत ही शुभ माना गया है। यह सुख और शांति का प्रतीक है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार कबूतर को माता लक्ष्मी का भक्त माना गया है। इसलिए भी कबूतर का घर में आना शुभ माना जाता है। कबूतर के घोंसला बनाने का सकारात्मक असर घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर पर पड़ता है।

    Hero Image
    Pigeon Nest घर मे कबूतर का घोंसला शुभ होता है या अशुभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Pigeon Nest: हिंदू धर्म में प्रकृति, जीव-जंतुओं का विशेष महत्व है। पक्षियों और जानवरों का ग्रह से खास संबंध होता है। यही वजह है कि इन्हें शुभ-अशुभ के दायरे में गिना जाता है। जहां कुछ जीवों को पालना या इनका घर आना शुभ माना जाता है तो वहीं, कुछ जीवों को अशुभ भ समझा जाता है। कबूतर की बात करें तो इसे शुभ पक्षियों की श्रेणी में रखा जाता है। कहा जाता है कि कबूतरों के घर में आते ही दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल जाता है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि उनके घोंसले को कभी नष्ट नहीं करना चाहिए। जब आपके घर में कबूतर घोंसला बनाना शुरू करता है तो यह संकेत मिलते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये शुभ संकेत देता है कबूतर

    कई बार घर की बालकनी, छत या एसी पर कबूतर घोंसला बना लेते हैं। शकुन शास्त्र में कबूतर का घोंसला बनाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब कबूतर घर में आता है तो इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि आने लगती है। कबूतर के आगमन से घर का दुर्भाग्य, सौभाग्य में बदल जाता है।

    क्या कहता है शकुन शास्त्र

    शकुन शास्त्र में पशु-पक्षियों से जुड़े संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। शकुन शास्त्र में यह माना गया है कि अगर कबूतर आपके घर में घोंसला बनाना शुरू कर दें तो इसका अर्थ है कि जल्द ही आपके पास धन का आगमन होगा।

    न हटाएं कबूतर का घोंसला

    माना जाता है कि कबूतर अपने साथ सुख-समृद्धि लाता है। इसलिए कभी भी कबूतर का घोंसला नहीं हटाना चाहिए। कबूतर को बहुत ही शुभ माना गया है इसलिए रोज कबूतर को दाना डालना चाहिए। ऐसा करने से ग्रह दोष दूर होते हैं।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'