New Year 2023 Vastu: इस माह के गुरुवार को घर पर लगाएं तुलसी, तभी होगी धनवर्षा
नए साल पर आप किस दिन तुलसी का पौधा अपने घर में लगाएं कि धनवर्षा हो इसके बारे में सभी जानना चाहते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल के किस महीने के किस दिन तुलसी रोपण करें कि धन-धन बरसे।

नई दिल्ली | New Year 2023 Vastu: कुछ दिनों में नए साल की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में तरह-तरह के टिप्स एंड ट्रिक्स सामने आ रहे हैं। वहीं आज हम आपको तुलसी से जुड़े वास्तु के बारे में बताने जा रहे हैं। हिंदू धर्म में तुलसी को घर के आंगन में लगाए जाने का विशेष महत्व है। ऐसे में नए साल पर घर में तुलसी का पौधा कब और कहां लगाएं कि साल भर धनवर्षा हो, चलिए जानते हैं।
नए साल पर इस दिन लगाएं तुलसी
हिंदू धर्म व वास्तु शास्त्र की मानें को तुलसी का पौधा घर में गुरुवार के दिन लगाना सबसे शुभ होता है। गुरुवार भगवान विष्णु का भी दिन होता है और तुलसी जी को भगवान विष्णु का सबसे प्रिय माना जाता है। इसलिए तुलसी को गुरुवार के दिन लगाया जाना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की विशेष कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी। गुरुवार के दिन तुलसी को पूजने पर सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
साल के इस माह में लगाएं तुलसी
वैसे तो तुलसी का पौधा कभी भी लगाया जा सकता है पर अगर इसे कार्तिक माह में लगाया जाए तो शुभ होता है। इस महीने में तुलसी की पूजा की जाती है। इस माह में तुलसी के पौधे के आगे दीपक जलाया जाता है।
इस दिन न छुएं तुलसी, होता है अशुभ
माना जाता है कि रविवार को तुलसी का पौधा नहीं छूना चाहिए। प्रतिदिन तुलसी पर जल अर्पित करते हैं तो रविवार को भूल कर भी न करें। इस दिन आंगन में तुलसी का पौधा लगाना अशुभ माना जाता है। रविवार के साथ-साथ एकादशी के दिन भी तुलसी को जल नहीं अर्पित करते हैं। कहते हैं रविवार और एकादशी को तुलसी जी, विष्णु जी के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।