Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Money Plant Vastu Tips: चोरी करके मनी प्लांट लगाना शुभ या अशुभ? जानें ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 11:52 AM (IST)

    Money Plant Vastu Tips वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को सुख-समृद्धि और खुशहाली देने वाला पौधा माना जाता है। माना जाता है कि इस पौधे को सही दिशा और नियमों के साथ लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जानिए मनी प्लांट संबंधी वास्तु नियम

    Hero Image
    Money Plant Vastu Tips: चोरी करके मनी प्लांट लगाना शुभ या अशुभ? जानें ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब

    नई दिल्ली, Money Plant Vastu Tips: घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में पेड़ पौधे काफी मददगार साबित होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे कुछ पौधों को सुख-समृद्धि, खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इन्हीं पौधों में से एक है मनी प्लांट। ये एक ऐसा पौधा है जो अधिकतर घरों में लगा होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगा मनी प्लांट व्यक्ति की तरक्की, खुशहाली आदि में पॉजिटिव प्रभाव डाल सकता है। लेकिन इसे लगाने से पहले कुछ नियमों को जानना बेहद जरूरी है। मनी प्लांट को लेकर लोगों के बीच कई भ्रांतिया फैली हुई है जैसे कि चोरी का मनी प्लांट लगाना शुभ होता है। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट संबंधित कुछ सवालों के जवाब।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चोरी का मनी प्लांट लगाना शुभ या अशुभ

    अधिकतर लोगों का मानना है कि किसी के घर से चोरी करके मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सुख-समृद्धि आती है। जबकि वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट कभी भी चोरी करके नहीं लगाना चाहिए। बल्कि अपने पैसों से खरीद कर लगाना चाहिए। तभी आपको पूर्ण फल की प्राप्ति होगी।

    जमीन में मनी प्लांट लगाना शुभ

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, आमतौर पर जमीन में कोई भी पौधा लगाने से उसकी वृद्धि तेजी से होती है। क्योंकि जमीन से उसे हर तरह के पोषक तत्व मिल जाता है। लेकिन मनी प्लांट को जमीन में लगाने के बजाय गमले में लगाना चाहिए। जमीन में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

    किस तरह रखें मनी प्लांट की लताएं

    कई लोगों के घर मनी प्लांट इतना ज्यादा बढ़ा हो जाता है कि जमीन में भी छूने लगता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। बेल को जमीन से बिल्कुल नहीं छूना नहीं चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा अधिक उत्पन्न होती है। इसके साथ ही मनी प्लांट का संबंध माता लक्ष्मी से होता है। ऐसे में जमीन में छुने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है।

    इस तरह की पत्तियां तुरंत हटा दें

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में लगी पीली और सूखी पत्तियों को तुरंत हटा देना चाहिए।

    किस दिशा में मनी प्लांट लगाएं

    वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का पौधा हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में भगवान गणेश का वास होता है। इसके साथ ही प्रतिनिधि शुक्र ग्रह है।

    किस दिशा में न लगाएं मनी प्लांट

    मनी प्लांट को ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) दिशा में मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाने से धन हानि होती है।

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।