Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Feng Shui Tips: पति-पत्नी के बीच हमेशा बनी रहती है कलह तो बेडरूम में रखें मंदारिन बत्तख का जोड़ा, दांपत्य जीवन में बढ़ेगा प्यार

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Thu, 31 Mar 2022 03:31 PM (IST)

    कभी-कभी मैरिड लाइफ में रोमांस एकदम गायब हो जाता है और पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी सी बात में ही विवाद होने लगते हैं। कई बार ये समस्या घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा के कारण होती है। ऐसे में आप चाहे तो बेडरूम में इस तरह रख सकते हैं मंदारिन बत्तख।

    Hero Image
    घर में इस जगह रखें मंदारिन बत्तख , बढ़ेगा वैवाहिक जीवन में प्यार

     नई दिल्ली, Vastu Tips: पति-पत्नी के बीच छोटे-मोटे लड़ाई-झगड़े होना आम बात है। लेकिन अगर यह झगड़े धीरे-धीरे बढ़ने लगे और दोनों के बीच मतभेद की स्थिति उत्पन्न होने लगे तो यह चिंता की बात है। क्योंकि यहीं मतभेद दोनों के रिश्तों को तोड़ने का कारण बन जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, ऐसा कई बार घर में मौजूद निगेटिव एनर्जी के कारण होती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप फेंगशुई के इस शोपीस को रख सकते हैं। इससे जरूर आपको लाभ मिलेगा।

    मंदारिन बत्तख जिन्हें मैंडरिन डक (Mandarin Duck) भी कहा जाता है। इन बत्तख की एक जोड़ी को प्यार, वफादारी और बेस्ट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। है। फेंगशुई और वास्तु शास्त्र दोनों का मानना है कि मैंडरिन डक के शोपीस को घर पर रखने पर दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा और एक-दूसरे को ठीक ढंग से समझने का मौका मिलेगा। वास्तु दोष के कारण होने वाली दंपति के बीच तनाव और कलह को भी कम करेगा। घर में मंदारिन बत्तख की मूर्तियों का एक जोड़ा रखने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और परिवार के बीत फैली गलतफहमियों से भी छुटकारा मिल जाता है।

    मंदारिन बत्तख का महत्व

    मंदारिन बत्तख को अपने साथी के प्रति वफादार, प्यार, जूनून के लिए जाना जाता है। यह दो बत्तखों का जोड़ा होता है जिसमें एक नर और दूसरी मादा मंदारिन बत्तख होती माना जाता है कि मंदारिन बत्तख अपने पूरे जीवन के लिए एक साथी को समर्पित होती है।

    घर में मंदारिन बत्तख रखने के फायदे

    फेंगशुई में मैंडरिन बत्तख की एक जोड़ी प्रेम को बढ़ाने को मदद करती है। इसके अलावा फेंगशुई के अनुसार जो लोग सिंगल है उन्हें सही जीवनसाथी मिले इसके लिए इस बत्तख को रखने की सलाह दी जाती है। इसे घर में रखने से रिश्तों में मिठास बढ़ती है।

    अगर आप चाहते हैं कि आपकी लव मैरिज हो तो इसके लिए इस बत्तख के जोड़े को ले आएं और इनके गले में लाल रिबन या धागा बांध दें।

    इस जगह पर रखें मंदारिन बत्तख

    • जीवन में प्यार और रिश्ते को बढ़ाने के लिए मंदारिन बत्तख को बेडरूम में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। इसे बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम में रख सकते हैं।
    • जिन लोगों  की शादी नहीं हुई है वह बत्तखों को एक साइड टेबल पर रख सकते हैं। विवाहित जोड़े को मूर्तियों को पति के बिस्तर के किनारे पर रखना चाहिए।

    Pic Credit- Pinterest

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner