Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Main door Vastu Tips: चौखट संबंधी इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, वरना हो सकते हैं कंगाल

    By Jagran NewsEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Fri, 12 May 2023 03:11 PM (IST)

    घर में सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए कुछ वास्तु नियम बनाए गए हैं। साथ ही इन नियमों को ध्यान में रखा जाए तो घर में धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है। वहीं इन्हें नजरअंदाज करने पर व्यक्ति को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

    Hero Image
    Main door Vastu Tips: चौखट संबंधी वास्तु नियम।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Main door Vastu Tips: प्रवेश द्वार घर का सबसे अहम हिस्सा माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि यही वह स्थान है, जहां से सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, चौखट का संबंध माता लक्ष्मी से होता है। इसलिए चौखट में भी कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखना जरूरी है वरना व्यक्ति को आर्थिक संकट झेलना पड़ सकता है। घर के बाहर चौखट रहने से घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चौखट के बिना घर में प्रवेश नहीं करती मां लक्ष्मी

    जिस घर में अगर चौखट नहीं होती लक्ष्मी माता उन घर में प्रवेश नहीं करती। साथ ही उस घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। वास्तु शास्त्र में लकड़ी की चौखट को सबसे शुभ माना गया है।

    खंडित चौखट की तुरंत कराएं मरम्मत

    दहलीज या चौखट कभी भी टूटी-फूटी या गंदी नहीं होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे शुभ नहीं माना जाता। आपके घर की चौखट यदि खंडित है तो तुरंत ही इसकी मरम्मत करा लें। चौखट के पास टूटी कुर्सियां, कूड़ेदान आदि नहीं रखना चाहिए।

    रोज बनाएं रंगोली

    वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की चौखट एक सीमा निर्धारित करती है। नियमित रूप से चौखट के बाहर रंगोली बनाना काफी शुभ माना गया है।

    इस दिशा में बनवाएं चौखट

    चौखट उत्तर या फिर पूर्व की दिशा में होनी चाहिए। घर में चौखट बनवाते समय एक चांदी का तार डाल देना चाहिए। इसे शुभ माना जाता है।

    By- Suman Saini

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'