Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucky Paintings: घर में ये तस्वीरें लगाने से चमक जाएगी फूटी किस्मत, दिशाओं का रखें ध्यान

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Tue, 13 Jun 2023 02:12 PM (IST)

    हिंदू प्रणाली में वास्तु शास्त्र को सबसे पुराने विज्ञानों में से एक माना गया है। घर में लगाई जाने वाली तस्वीरे आपके ऊपर नकारात्मक या सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। वास्तु शास्त्र में वर्णित है कि घर में किन तस्वीरों को लगाने से व्यक्ति का दुर्भाग्य दूर होता है।

    Hero Image
    Lucky Paintings for Home घर में कौन-सी तस्वीरें लगानी चाहिएं।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Lucky Paintings for Home: लोग घर की सजावट के लिए कई तहर की तस्वीरें लगाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के नियमों को ध्यान में रखकर लगाई गई तस्वीर व्यक्ति को विशेष लाभ पहुंचाती है। आइए जानते हैं कि वह कौन-सी तस्वीरें हैं जिन्हे घर में लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस तस्वीर से होगा भाग्योदय

    दौड़ते हुए घोड़े सकारात्मकता को दर्शाते हैं। घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने के लिए दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर जरूर लगाएं। ध्यान रखें की तस्वीर में 7 घोड़े होने चाहिए। यह तस्वीर लगाने के लिए दक्षिण दिशा सबसे अच्छी होती है।

    किस दिशा में लगाएं देवी लक्ष्मी की तस्वीर

    हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। ऐसे में आर्थिक संपन्नता के लिए अपने घर की उत्तर दिशा में कुबेर या मां लक्ष्मी की तस्वीर लगानी चाहिए। तस्वीर ऐसी होनी चाहिए जिसमें मां लक्ष्मी बैठी हुई हो और उनके हाथों से धन वर्षा हो रही हो। इससे व्यक्ति को पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

    किस तस्वीर से लंबी होती है उम्र

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि तैरती हुई मछलियां जीवंतता का प्रतीक हैं। मछलियों की तैरती हुई फोटो घर में लगाने से परिवार के सदस्यों को लम्बी उम्र का वरदान मिलता है। गाय की तस्वीर उसके बछड़े के साथ लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

    आत्मबल में वृद्धि के लिए लगाएं ये तस्वीर

    घर में सूयोर्दय, पहाड़ और पानी की तस्वीर लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, उगते हुए सूरज यानी सूर्योदय की तस्वीर जीवन में नई आशा का संकेत है। इन्हें घर में लगाने से आप हमेशा ऊर्जावान महसूस करेंगे। वहीं बेडरूम में फूलों की तस्वीर लगाने से घर में चल रहे कलेशों से छुटकारा मिलता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'