Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucky Line of Palm: जानिए हथेली की वह कौन-सी रेखा है जो आपको बनाती है लकी, क्या आपके हाथ में है?

    हस्तरेखा विज्ञान में हथेली की कुछ ऐसी रेखाओं के बारे में बताया गया है जो आपको लकी बनाती हैं। इन रेखाओं से व्यक्ति का स्वभाव भी पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि यह रेखा कहां और कैसे बनती है।

    By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Thu, 25 May 2023 05:22 PM (IST)
    Hero Image
    Lucky Line of Palm जानिए हथेली की वह कौन-सी रेखा है जो आपको बनाती है लकी।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Lucky Line of Palm: पामिस्ट्री में 'सीमियन लाइन' के बारे में भी बताया गया है। यह रेखा बहुत कम लोगों के हाथों में देखी जाती है। आइए जानते हैं कि हथेली पर सीमियन लाइन होने पर किस प्रकार व्यक्ति का भाग्य चमक सकता है। जिस व्यक्ति के हाथ में यह रेखा बनती है उसे काफी लकी माना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहां होती है ये सौभाग्य की रेखा

    हथेली में जहां मस्तिष्क और हृदय की रेखा आपस में टकराती हैं वहीं सीमियन रेखा बनती है। हृदय की रेखा, हमारी भावनात्मक शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है। वहीं मस्तिष्क रेखा मानसिक शक्ति को उजागर करती है। इसीलिए सीमियन लाइन में भावनाओं और बुद्धि दोनों का भाव मिला होता है।  

    कैसे होते हैं सीमियन रेखा वाले लोग

    जिन लोगों की हथेली में यह सीमियन रेखा बनती है, माना जाता है कि वह लोग काफी समझदार, बुद्धिमान और आत्मविश्वासी होते हैं। जिन भाग्यशाली लोगों के दोनों हाथों में यह रेखा होती है वह सही समय पर अवसर को भुनाने में माहिर होते हैं। इस कला से उन्हें कई लाभ मिलते हैं।

    क्या है हथेली में सीमियन रेखा होने का लाभ

    जिन लोगों के हाथ में ये रेखा बनती है उन लोगों के पास धन की कभी कमी नहीं होती। यह रेखा वैवाहिक जीवन पर भी प्रभाव डालती है। इस रेखा से दांपत्य जीवन में भी प्रेम बना रहता है।

    महिलाओं के सीमियन रेखा होने का क्या है मतलब

    महिलाओं के मामले में हाथ में सीमियन रेखा होना शुभ नहीं माना जाता। जिन महिलाओं के हाथ में यह रेखा होती है उन्हें अपने जीवन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'