Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: इन उपायों से दूर करें घर, दुकान और ऑफिस के वास्तु दोष

    Vastu Tips भगवान श्री गणेश समस्त कामनाओं की पूर्ति करने सभी दोषों और संकटों को दूर करने में सक्षम माने जाते हैं। वे प्रथम पूज्य भी हैं और शुभ भी। आइए जानें उनसे जुड़े वास्तु उपायों के बारे में।

    By Kartikey TiwariEdited By: Updated: Wed, 03 Feb 2021 08:16 AM (IST)
    Hero Image
    Vastu Tips: इन उपायों से दूर करें घर, दुकान और ऑफिस के वास्तु दोष

    Vastu Tips: कई बार हम नया घर खरीदते या बनवाते हैं, दुकान लेते हैं या ऑफिस खोलते हैं तो उसमें हमें तरक्की, सुख, समृद्धि और शांति की कमी महसूस होती है। कई बार यह उस स्थान में व्याप्त वास्तु दोष के कारण होता है। वास्तु विशेषज्ञों की मदद से आप उस वास्तु दोष का सही भी करा सकते हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम आपको कुछ उन उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिससे ये वास्तु दोष दूर हो सकते हैं। भगवान श्री गणेश समस्त कामनाओं की पूर्ति करने, सभी दोषों और संकटों को दूर करने में सक्षम माने जाते हैं। वे प्रथम पूज्य भी हैं और शुभ भी। आइए जानें उनसे जुड़े वास्तु उपायों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. घर के केंद्र अर्थात् ब्रह्म स्थान में ईशान कोण एवं पूर्व दिशा में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर को लगाना चाहिए। यह शुभ होता है। इससे वहां के वास्तु दोष दूर होते हैं।

    2. नए दुकान या ऑफिस में काम करने के बाद भी तरक्की नहीं हो रही है तो उसमें खड़े गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर लगाएं। उनके दोनों पैर जमीन को छूने चाहिए। ऐसा करने से काम में स्थिरता आती है।

    3. घर में बैठे हुए गणेश जी की मूर्ति लगाना भी उत्तम माना जाता है।

    4. यदि घर के मेनगेट पर एकदंत की मूर्ति या तस्वीर लगी है, तो ठीक उसके दूसरे ओर भी गणपति की मूर्ति लगा दें। दोनों मूर्तियों के गणेश जी का पीठ एक दूसरे से मिलता है तो वास्तु दोष दूर हो जाता है।

    5. घर में गणेश जी की प्रतिमा कभी भी उस स्थान पर न रखें, जहां से उनकी पीठ दिखती हो। उनकी पीठ हमेशा छिपी होनी चाहिए। पीठ दिखना शुभ नहीं होता है।

    6. आपके घर में सुख, समृद्धि और शांति नहीं है तो आपको गणेश जी की सफेद रंग की मूर्ति पूजा घर में रखनी चाहिए।

    7. घर या ऑफिस में आप गणपति बप्पा को स्थापित करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उनका मुख दक्षिण दिशा या नैऋत्य कोण की तरफ न हो। यदि ऐसा नहीं है तो फिर आपको इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

    8. यदि आपके घर के किसी हिस्से में वास्तु दोष है तो वहां पर सिंदूर और घी मिलाकर स्वास्तिक बना दें। स्वास्तिक शुभता प्रदान करेगा।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'