Kundli ke Yog: अगर आपकी कुंडली में भी है ये योग तो बरसेगा खूब पैसा, जानें कैसे बनता है ये योग
व्यक्ति की कुंडली में कुछ ऐसे योग होते हैं जिसके कारण उसे शुभ या अशुभ फल प्राप्त होते हैं। व्यक्ति की कुंडली में जन्म के समय ग्रह की स्थिति का पता लगाया जा सकता है। आइए जानतें हैं वह कौन-सा योग है जिसके बनने से जीवन में सफलता मिलती है।
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Kundli ke Yog: ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में ग्रहों की स्थिति और उनके तालमेल के अनुसार ही योग बनते हैं। जिस व्यक्ति की कुंडली में काहल योग होता है उसके जीवन में स्थिरता आती है। इस योग के बनते ही जीवन की सारी असफलताएं, सफलताओं में बदलने लगती हैं।
क्या होता है काहल योग
यह एक अत्यंत दुर्लभ योग है। जिन लोगों की कुंडली में यह योग बनता है वह अधिकतर सुरक्षा बल के क्षेत्र जैसे- सेना, पुलिस में भर्ति होते हैं। यह योग पराक्रम से जोड़कर देखा जाता है। इस राशि के लोग जोश और आत्मविश्वास से भरे होते हैं, और इसी कारण वह जीवन में खूब धन, समृद्धि और सफलता प्राप्त करते हैं। इस योग के होने से लोग लोकप्रिय नेता भी बनते हैं और देश-दुनिया पर शासन करते हैं।
कब बनता है यह योग
कुंडली में काहल योग उस समय बनता है जब चौथे भाव के स्वामी नौवें भाव के स्वामी के साथ युति करते हैं। आपको बता दें कि चौथा भाव विलासिता और भौतिक सुखों के भाव है। इसके अलावा, लग्न भाव के स्वामी या तो चौथे भाव में बैठे हो या अपनी राशि में मौजूद हों तो भी यह योग बनता है। काहल योग ज्यादातर कुंभ लग्न की कुंडली में ही बनता है।
क्या है काहल योग का महत्व
कुंडली में काहल योग हो तो व्यक्ति समाज में खूब मान-सम्मान कमाता है। इस योग से जातक के अंदर जन्म से ही नेतृत्व क्षमता के गुण होते हैं। कुंडली में यह योग हो तो व्यवसाय में तरक्की मिलती है। कुंडली में यह योग प्रबल होने पर व्यक्ति स्वभाव से गुस्सैल और आक्रामक होता है। इसकी वजह से जातकों को कई बार जीवन में कई उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ता है।
By- Suman Saini
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।