Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kuber Upay: इन उपायों से कुबेर महाराज को करें प्रसन्न, जरूर होगी धन की वर्षा

    By Jagran NewsEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Fri, 12 May 2023 05:13 PM (IST)

    जीवन को आरामदायक ढंग से जीने के लिए धन की आवश्यकता होती है। वास्तु के अनुसार कुछ उपायों को घर में करने से सकारात्मक ऊर्जा तो आती ही है साथ में धन और वैभव की भी कोई कमी नहीं होती।

    Hero Image
    Kuber ke Upay: कुबेर को इन उपायों से करें प्रसन्न।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Kuber ke Upay: हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, कुबेर धन-धान्य और समृद्धि के देवता हैं। वट-वृक्ष को कुबेर का निवास स्थान माना गया है। कहते हैं जिस व्यक्ति पर कुबेर का आशीर्वाद होता है, उसके घर में कभी आर्थिक तंगी नहीं आती। अगर आप भी धन के देवता कुबेर को प्रसन्न करना चाहते हैं तो कुछ आसान उपायों को करने से कुबेर भगवान की दया दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दिशा में रखें तिजोरी का द्वार

    वास्तु विद्वानों के अनुसार, उत्तर दिशा कुबेर की दिशा है। इसलिए घर की तिजोरी का द्वार हमेशा उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की दया दृष्टि भी आपके ऊपर बनी रहती है।

    बना रहता है मां लक्ष्मी का वास

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, नारियल बहुत ही शुभ माना गया है। इसके बिना कोई भी पूजा-पाठ पूरा नहीं होता। नारियल को घर के मंदिर में रखने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। इससे हमेशा मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। घर के मंदिर में श्री यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र को स्थापित करने से मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की कृपा आप पर बनी रहती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास बना रहता है।

    शुभ है धातु का कछुआ

    कछुए का संबंध भगवान विष्णु से माना गया है। ऐसे में धातु का कछुआ घर में रखने से परिवार के सदस्यों की आय में वृद्धि होती है। कछुए को हमेशा उत्तर दिशा में स्थापित करना चाहिए। इस उपाय से वास्तु दोष भी समाप्त हो जाता है।

    दूर रहेगी नकारात्मक ऊर्जा

    गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर घर में रखा जाए तो यह शुभ फल देता है। गोमती चक्र को वास्तु शास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घर में गोमती चक्र रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास बना रहता है।

    By- Suman Saini

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'