Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Kuber ke Upay: घर की उत्तर दिशा में रखें ये चीजें, कुबेर देव प्रसन्न होकर देंगे समृद्धि का आशीर्वाद

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Tue, 01 Aug 2023 11:29 AM (IST)

    Kuber ke Upay मान्यताओं के अनुसार वट-वृक्ष को कुबेर का निवास स्थान माना गया है। जिस किसी व्यक्ति पर भी कुबेर की कृपा होती है उसे आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार वह कौन-सी वस्तुए हैं जिन्हें घर की उत्तर दिशा में रखने से व्यक्ति पर कुबेर देव की कृपा बनी रहती है।

    Hero Image
    Kuber ke Upay कुबेर देव को प्रसन्न करने के उपाय।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Kuber ke Upay: कुबेर देव की पूजा धन प्राप्ति के लिए की जाती है। वहीं घर की उत्तर दिशा में कुबेर देवता का वास माना गया है। ऐसा माना जाता है कि धन के देवता कुबेर की दया दृष्टि जिस किसी पर भी पड़ जाती है उसे जीवन में आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। वास्तु में कुबेर देव को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताए गए हैं। जिन्हें करने से आपको धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर में रखें कुबेर यंत्र

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा भगवान कुबेर की दिशा मानी जाती है। इसलिए इस दिशा को वास्तु दोष से मुक्त रखने के लिए घर की उत्तरी दीवार पर कुबेर यंत्र लगाना चाहिए। साथ ही गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर घर में रखा जाए तो यह शुभ फल देता है।

    किस दिशा में होनी चाहिए तिजोरी

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तिजोरी को इस तरह से रखें कि उसके द्वार हमेशा उत्तर दिशा में ही खुलें। ऐसा करने पर भगवान कुबेर को आशीर्वाद तो मिलता ही है। साथ ही माता लक्ष्मी भी आपसे प्रसन्न रहती हैं।

    घर में रखें धातु का कछुआ

    वास्तु शास्त्र में धातु के कछुए को बहुत ही शुभ माना गया है। इसे रखने के लिए उत्तर दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। इस उपाय से कुबेर देव का आशीर्वाद मिलता है। जिससे परिवार के सदस्यों की आय में वृद्धि होती है। साथ ही घर में धातु का कछुआ रखने से वास्तु दोष भी समाप्त होता है।

    एक्वेरियम रखना है शुभ

    वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए, ताकि ऊर्जा का प्रभाव स्वतंत्र रूप से हो सके। साथ ही घर की उत्तर दिशा में एक्वेरियम रख सकते हैं। इससे भी घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'