Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips of Ganesh: घर में रखें गणेश जी की ऐसी प्रतिमा, घर लाएगी सुख और सौभाग्य

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Fri, 04 Feb 2022 08:11 AM (IST)

    Vastu Tips of Ganesh ज्योतिषों की मानें तो घर में भगवान गणेश की चांदी की प्रतिमा स्थापित करना बेहद शुभ होता है। इससे घर में सुख और समृद्धि आती है। चांदी से निर्मित गणेश की मूर्ति की पूजा करने से व्यक्ति को प्रसिद्धि मिलती है।

    Hero Image
    Vastu Tips of Ganesh: घर में रखें गणेश जी की ऐसी प्रतिमा, घर लाएगी सुख और सौभाग्य

    Vastu Tips of Ganesh:सनातन धर्म में भगवान श्री गणेश की सर्वप्रथम पूजा की जाती है। भगवान गणेश को कई नामों से जाना जाता है। इन्हें लंबोदर, गजानन, विघ्नहर्ता, बाप्पा, गणपति, सिद्धिविनायक आदि कहा जाता है। भाद्रपद माह में गणेश चतुर्थी के दिन देश भर में उत्स्व जैसा माहौल रहता है। खासकर महाराष्ट्र में भगवान गणेश की विशेष पूजा-उपासना की जाती है। इस किस सभी घरों में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर उनकी श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की जाती है। शास्त्रों में निहित है कि भगवान गणेश जी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी परेशानियां दूर हो जाती है। अगर आप भी बाप्पा की कृपा पाना चाहते हैं, तो घर में गणेश जी की ऐसी प्रतिमा रखें। बाप्पा की कृपा से घर में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता है। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चांदी की प्रतिमा

    ज्योतिषों की मानें तो घर में भगवान गणेश की चांदी की प्रतिमा स्थापित करना बेहद शुभ होता है। इससे घर में सुख और समृद्धि आती है। साथ ही कारोबार और रोजगार में उन्नति मिलती है। चांदी से निर्मित भगवान गणेश की मूर्ति की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन क्षेत्र में बहुत जल्द प्रसिद्धि मिलती है। कालांतर से भगवान गणेश की पूजा चांदी स्वरूप में की जाती है। अगर आप कारोबारी है, तो दुकान में भी भगवान गणेश की चांदी की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं।

    लकड़ी की मूर्ति

    घर में लकड़ी की प्रतिमा स्थापित करना शुभ होता है। अत: आप किसी ज्योतिष से सलाह लेकर घर में भगवान गणेश की लकड़ी से निर्मित प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं। इससे व्यक्ति को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही आपकी आयु लंबी होगी। वहीं, साधक घर में तांबे की मूर्ति भी स्थापित कर सकते हैं। इससे घर में खुशहाली आती है।

    चिकनी मिट्टी की मूर्ति

    चिरकाल से भगवान के स्वरूप की पूजा मिट्टी की मूर्ति बनाकर की गई है। यह बहुत शुभकारी माना जाता है। घर में चिकनी मिट्टी से निर्मित भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना कर उनकी पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से सभी प्रकार के दुखों का नाश होता है। अत: साधक जथा शक्ति तथा भक्ति के भाव से बाप्पा की प्रतिमा घर में स्थापित कर सकते हैं।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner