Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kaal Sarp Dosh Upay: जानें क्या होता है कालसर्प दोष, इससे छुटकारा पाने के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sat, 27 May 2023 01:29 PM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र में कई प्रकार के दोष बताए गए हैं। यह दोष जीवन में कई तरह की समस्याए उत्पन्न करते हैं। इसलिए इससे बचाव करना जरूरी है। इन्हीं में से एक है कालसर्प दोष जिसका व्यक्ति पर अशुभ प्रभाव पड़ता है।

    Hero Image
    Kaal Sarp Dosh Upay जानें क्या होता है कालसर्प दोष और इसके उपाय।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Kaal Sarp Dosh Upay: व्यक्ति की कुंडली में ऐसे कई योग बनते हैं जो उसके जीवन में शुभ या अशुभ परिणाम देते हैं। जिन व्यक्तियों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उन्हें नौकरी-व्यापार में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि यह योग कैसे बनता है और इससे मुक्ति के क्या उपाय हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैसे बनता है यह दोष

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के जन्मांग चक्र में राहु और केतु की स्थिति आमने-सामने की होती है। इसके साथ ही अगर बाकी सात ग्रह, राहु और केतु के एक तरफ हो जाएं और दूसरी ओर कोई ग्रह न रहे, तो ऐसी स्थिति में कालसर्प योग बनता है।  

    क्या है कालसर्प दोष के लक्षण

    जिस व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष होता है उन्हें सपने में सांप अधिक दिखाई देते हैं। साथ ही घर में हमेशा लड़ाई-झगड़े का माहौल बना रहता है। वह व्यक्ति कोई निर्णय लेने में असमर्थ होता है। हर कार्य में बाधा आने लगती है। शत्रुओं आप पर हावी होने लगते हैं।

    कैसे पाएं इस दोष से छुटकारा

    कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए सोमवार के दिन साधारण जल में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही चंदन युक्त धूप महादेव को अर्पित करनी चाहिए। कालसर्प दोष से निजात पाने के लिए लगातार सात दिनों तक 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।

    शिवलिंग पर क्या चीजें करें अर्पित

    चांदी के सर्प का जोड़ा बनवाकर, उसे सोमवार के दिन दूध में रखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। आप यह उपाय शिवरात्रि या नागपंचमी के दिन भी कर सकते हैं। इससे कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। आप किसी यज्ञोपवीतधारी, सर्प गायत्री का जाप करने वाले ब्राह्मण से सर्व गायत्री का जाप या महामृत्युंजय का जाप करवा सकते हैं। जाप करवाते समय आप शिवलिंग का अभिषेक करते जाएं।

    किस मंत्र का करें जाप

    जिस व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प होता है उसे घर में मोर पंख धारण किए हुए भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। हर दिन विधि-विधान के साथ उनकी पूजा-अर्चना करें। साथ ही 108 बार 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करें।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner