क्या वाकई घर में नहीं रखनी चाहिए मां काली की तस्वीर? वास्तु और शास्त्रों के नियमों से दूर करें हर भ्रम
कई बार घर में माता काली की तस्वीर रखने को लेकर मन में सवाल आते हैं, आइए आपको बताते हैं ...और पढ़ें

घर के मंदिर में माता काली की पूजा (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मां काली की तस्वीर रखने के लिए दीक्षा आवश्यक है।
घर में शांत और स्वच्छ पूजा स्थल पर स्थापित करें।
तस्वीर साफ रखें, नियमित पूजा और भोग अर्पित करें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में माता काली को शक्ति, साहस और बुराई का नाश करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। उनका स्वरूप जितना शक्तिशाली दिखाई देता है उतना ही पूजा का फल भी होता है। माता काली की आराधना मुख्य रूप से तांत्रिक पूजा में होती है।
इसी वजह से अक्सर मन में एक सवाल यह आता है कि क्या माता काली की तस्वीर घर में रखना ठीक होता है या इसके कुछ नकारात्मक प्रभाव भी हो सकते हैं? कुछ लोग उनके उग्र स्वरूप के कारण घर में उनकी तस्वीर लगाने से बचते हैं, जबकि कुछ भक्त नियमित रूप से अन्य भगवानों की तरह ही उनकी पूजा करते हैं।
वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां काली की तस्वीर घर में रखने के लिए कुछ वास्तु नियम बनाए गए हैं और उनका पालन करना जरूरी माना जाता है। आइए जानें माता काली की तस्वीर रखने के वास्तु नियमों के बारे में।
क्या घर में मां काली की तस्वीर रखना शुभ है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में मां काली की तस्वीर रखना बिलकुल गलत नहीं है, लेकिन उनकी पूजा या तस्वीर रखने के लिए कुछ विशेष वास्तु नियम बनाए गए हैं और उनका पालन करना जरूरी है। मां काली को नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाली और भक्तों की रक्षा करने वाली देवी माना गया है।
उनकी उपासना से साहस, आत्मविश्वास और बुराइयों से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसी वजह से लोग माता काली की तस्वीर की पूजा करते हैं। वहीं उनकी तस्वीर रखने के लिए एक सबसे जरूरी नियम यह है कि उनकी तस्वीर आप तभी घर में रखें जब आपको सिद्धि प्राप्त हो या उसके लिए आपने दीक्षा ली हो। कभी भी माता काली की तस्वीर बिना सिद्धि प्राप्त किए हुए घर में नहीं रखनी चाहिए।
मां काली की तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए?
यदि आपको माता काली को घर में स्थापित करने के लिए दीक्षा प्राप्त है, तो आप घर के पूजा स्थल को साफ-सुथरा और शांत रखें। वहीं मां काली की तस्वीर लगाने के लिए पूजा घर या को ऐसा स्थान चुनें, जहां नियमित रूप से उनकी पूजा-अर्चना की जा सके। यदि माता काली की तस्वीर घर में रखी हो, तो नियमियत उनकी पूजा जरूरी होती है।
घर में मां काली की कैसी तस्वीर लगानी चाहिए?
घर के पूजा स्थल के लिए माता काली की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें उनका स्वरूप स्पष्ट और श्रद्धा भाव जगाने वाला दिखाई दे रहा हो। यदि परिवार में माता के शांत स्वरूप की पूजा की परंपरा है, तो उसी के अनुरूप तस्वीर लगाएं। हालांकि, दीक्षा प्राप्त लोगों के लिए माता काली के उग्र स्वरूप की तस्वीर रखना भी शुभ माना जाता है। आपके लिए बहुत जरूरी है कि तस्वीर के प्रति आपके मन में श्रद्धा हो और आप उसका सम्मान करें।
मां काली की तस्वीर लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
यदि आप घर में माता काली की तस्वीर रखते हैं, तो आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे आपके जीवन में उसके कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़ें।
- माता काली की तस्वीर को हमेशा साफ रखें और एक लाल कपड़ा बिछाकर सम्मानपूर्वक रखें। भूलकर भी तस्वीर को ऐसे स्थान पर न रखें जहां सफाई न हो।
- माता की नियमित पूजा और आरती करें और श्रद्धा पूर्वक भोग अर्पित करें।
- माता की तस्वीर के आस-पास अनावश्यक सामान जमा न होने दें और पूजा स्थल की अच्छी तरह से सफाई करते रहें।
धार्मिक मान्यताओं में माता काली को अधर्म, भय और बुराई का नाश करने वाली देवी माना गया है। उनका स्वरूप शक्ति और निर्भयता का प्रतीक है। इसलिए कुछ विशेष परिस्थितियों में आप माता काली की तस्वीर घर में रख सकते हैं और उनकी पूजा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 90% लोग नहीं जानते घर के 'ब्रह्मस्थान' का रहस्य, यहां रखी इनमें से एक भी चीज बिगाड़ सकती है परिवार की किस्मत
यह भी पढ़ें- सावधान! मुख्य दरवाजे की चौखट पर कभी न रखें ये 4 चीजें, छिन सकती है परिवार की सुख-शांति
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।