विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

90% लोग नहीं जानते घर के 'ब्रह्मस्थान' का रहस्य, यहां रखी इनमें से एक भी चीज बिगाड़ सकती है परिवार की किस्मत

Published: Thu, 22 Oct 2026 08:00 AM (IST)

घर का ब्रह्मस्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए आपको बताते हैं यहां कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए ,जिससे वास्तु दोष न लगे।

घर के ब्रह्मस्थान का रहस्य (Picture Credit: AI Generated)

घर के ब्रह्मस्थान का रहस्य (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. घर का मध्य भाग ब्रह्मस्थान, ऊर्जा का केंद्र माना जाता है।

  2. ब्रह्मस्थान को हमेशा खुला, साफ और हल्का रखना चाहिए।

  3. भारी सामान, सीढ़ियां, रसोई ब्रह्मस्थान पर रखना वर्जित है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं घर का वो कौन सा हिस्सा होता है जिसे वास्तु के अनुसार पूरे घर की ऊर्जा का केंद्र माना जाता है? यह वो स्थान होता है जहां रखा गया कोई भी सामान आपके घर की समस्त ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है या वास्तु दोष का कारण भी बन सकता है।

इस स्थान पर गलत निर्माण को वास्तु के लिहाज से शुभ नहीं माना जाता और इसी स्थान पर अंधेरा गंदगी या भारी सामान रखने से बचने की सलाह दी जाती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं घर के ब्रह्म स्थान की यह आपके घर का वजह हिस्सा होता है जिसे ब्रह्मस्थान कहा जाता है।

ब्रह्म स्थान का संबंध आकाश तत्व से होता है और इसे घर की ऊर्जा के प्रवाह का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। घर के बीचों-बीच मौजूद स्थान को ब्रह्म स्थान कहा जाता है और यह घर का सबसे पवित्र हिस्सा होता है। आइए आपको बताते हैं इस स्थान से जुड़े कुछ वास्तु नियमों के बारे में।

क्या होता है घर का ब्रह्मस्थान?

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर के बिल्कुल मध्य भाग को ब्रह्मस्थान कहा जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इस स्थान का संबंध ब्रह्मा जी से होता है। इसी वजह से यहां सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसे घर की सकारात्मकता तथा ऊर्जा के संतुलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है।

घर बनवाते समय लोग अक्सर दिशा, मुख्य द्वार, रसोई और बेडरूम की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हैं, लेकिन घर के बीचों-बीच मौजूद इस हिस्से को नजरअंदाज कर देते हैं। वास्तु की मानें तो, ब्रह्मस्थान को हमेशा खुला, साफ-सुथरा और अपेक्षाकृत हल्का रखना बेहतर होता है। जिससे ऊर्जा का प्रवाह पूरे घर में समान रूप से बना रहे।

ब्रह्मस्थान पर कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए?

  • वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्मस्थान पर आपको कोई भी बारी सामान जैसे बक्सा आदि नहीं रखना चाहिए। इस स्थान पर आपको कोई पिलर नहीं बनवाना चाहिए। ये चीजें ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं।
  • घर के ब्रह्मस्थान में आपको गैस स्टोव, बर्नर या इंडक्शन जैसी चीजें रखने से बचना चाहिए। इस स्थान में कोई भी ऐसी चीजे न रखें जो अग्नि तत्व से जुड़ी हो। आपको यहां भूलकर भी रसोई नहीं बनवानी चाहिए।
  • घर के बिल्कुल मध्य भाग में यानी कि ब्रह्म स्थान पर आपको सीढ़ियां बनाने से भी बचना चाहिए। ये भी सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में बाधा डालता है।
  • इस स्थान में किसी भी तरह की भारी अलमारी, बड़ा सोफा या कूड़ा नहीं रखना चाहिए। इस स्थान पर कभी कोई टूटी चीज भी नहीं रखनी चाहिए।
  • घर के ब्रह्मस्थान पर आपको कभी भी पानी का कोई स्रोत नहीं रखना चाहिए। जैसे इस जगह पर झरना या पानी का कोई अन्य सामान रखने से बचना चाहिए।

ब्रह्मस्थान का महत्व क्या है?

ब्रह्मस्थान को घर का केंद्रीय और महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसका संबंध आकाश तत्व से है इसलिए यह स्थान जितना खाली रहता है, उतना अच्छा माना जाता है।

वास्तु के सिद्धांतों के अनुसार, घर के मध्य भाग में अनावश्यक अवरोध होने से बचना चाहिए। यदि आपके घर का यह हिस्सा वास्तु के अनुरूप होता है तो घर के लोगों की मनः स्थिति अच्छी बनी रहती है और घर के लोगों की सेहत भी अच्छी रहती है। इसी वजह से यहां भारी निर्माण और कूड़ा कबाड़ा रखने से बचने की सलाह दी जाती है।

अगर आप भी घर के ब्रह्मस्थान पर यहां बताई कोई भी चीज रखते हैं, तो आज ही इसे हटा दें। ऐसा करने से आपके घर में ऊर्जा का प्रवाह ठीक रहेगा।

यह भी पढ़ें- घर में खाली गमले रखना सही है या गलत? समझें वास्तु के नियम वरना बढ़ सकती है कंगाली

यह भी पढ़ें- सावधान! किचन की स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 4 सामान, वरना रूठ जाएंगी मां अन्नपूर्णा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।