विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में खाली गमले रखना सही है या गलत? समझें वास्तु के नियम वरना बढ़ सकती है कंगाली

Published: Mon, 12 Oct 2026 08:00 PM (GMT+05:30)

खाली गमले घर में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं या नहीं, यह सवाल अक्सर उठता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाली ...और पढ़ें

घर में खाली गमले रखने के वास्तु नियम: जानें सही दिशा और फायदे (Picture Credit: AI Generated)

घर में खाली गमले रखने के वास्तु नियम: जानें सही दिशा और फायदे (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. खाली गमले दक्षिण दिशा में रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं।

  2. यह घर को बुरी नजर और नकारात्मकता से बचाता है।

  3. टूटे हुए खाली गमले को तुरंत बदलना शुभ माना जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर में पेड़-पौधे लगाना भला किसी अच्छा नहीं लगता है। अगर हम वास्तु की मानें तो इसे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और वातावरण भी शुद्ध होता है। हालांकि, आपको पौधे हमेशा सही दिशा में लगाने चाहिए जिससे उसके पूर्ण लाभ मिलें।

वास्तु के अनुसार, सुंदर और स्वस्थ पौधों वाले गमले धन और समृद्धि के लिए भी शुभ होते हैं और खाली गमलों को लेकर मन में कई सवाल आते हैं। जैसे अगर गमले किसी वजह से खाली हैं, तो क्या इसमें नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है? क्या खाली गमले दरिद्रता को आकर्षित करते हैं? क्या इन्हें किसी भी स्थान पर रखना वास्तु दोष का कारण बनता है? आइए आपको बताते हैं घर में खाली गमलों के लिए क्या कहते हैं वास्तु के नियम?

क्या घर में खाली गमले रखना ठीक है?

आमतौर पर लोग घर में खाली गमला न रखने की सलाह देते हैं, लेकिन घर में एक ऐसी जगह है जहां आप इन्हें रखें तो इसके लाभ होते हैं।

अगर आपका घर दक्षिणमुखी है या घर में कोई ऐसा कमरा है जो वास्तु के नियमों के अनुसार नहीं है, तो दक्षिण दिशा में खाली गमला रखने से उस स्थान का वास्तु दोष दूर हो सकता है। भले ही आपका घर वास्तु के सभी नियमों के अनुरूप क्यों न हो, आपको घर की दक्षिण दिशा में खाली गमला जरूर रखना चाहिए। यह आपको कई समस्याओं से बचाता है।

खाली गमला बुरी नजर से बचाता है

अगर आपके घर की दक्षिण दिशा में खाली गमला रखा होता है, तो यह घर को बुरी नजर और नेगेटिविटी से बचाता है। अगर आप घर के दक्षिणी हिस्से में खाली गमला रखते हैं, तो माना जाता है कि इससे राहु के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है। वास्तु की मानें तो इससे अचानक आने वाली मुसीबत की संभावना खत्म हो जाती है और तरक्की में आने वाली रुकावटें भी दूर होती हैं।

ऐसा माना जाता है कि अगर आपके ऊपर या घर में कोई संकट आने वाला हो, तो खाली गमला उसे अपने भीतर सोख लेता है और कई बार यह टूट जाता है।

खाली गमला टूट जाए तो क्या करें?

यदि आपके घर में रखा हुआ खाली गमला अचानक से टूट जाए तो आपको इसे तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए, लेकिन ध्यान रखें इसके स्थान पर नया गमला जरूर रखें।

यह आपके और आपके परिवार के सदस्यों के लिए बहुत शुभ हो सकता है। खाली गमला घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है। इसे घर के उत्तर या पूर्व में रखना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।

भले ही वास्तु के अनुसार खाली गमला घर में रखने के कोई नकारात्मक प्रभाव न हों, लेकिन आपको एक या दो से ज्यादा गमले खाली नहीं छोड़ने चाहिए। इसके स्थान पर आप कोई पौधों वाले गमले लगाएं, जिससे आपको पूरी तरह से सकारात्मक ऊर्जा मिले।

यह भी पढ़ें- Plants Vastu Tips: घर में सुख-समृद्धि लेकर आते हैं ये पौधे, वास्तु से जानें लगाने की सही दिशा

यह भी पढ़ें- Vastu Tips for Plants: वास्तु के अनुसार घर में कौन-से पौधे लगाएं कौन-से नहीं, यहां जानें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।