Vastu Tips: किराए पर मकान लेने का कर रहे हैं प्लान, तो वास्तु के इन नियमों का जरूर रखें ध्यान
Vastu Tips वास्तु दोष लगने से करियर और कारोबार में अस्थिरता आ जाती है। परिवार में कोई सदस्य बीमार रहने लगता है। परेशानी बढ़ जाती है और आमदनी कम हो जाती है। इसके लिए रेंट पर मकान लेते समय वास्तु नियमों का पालन जरूर करें।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Vastu Tips: जब कभी हम रेंट पर मकान लेते हैं, तो ऑफिस से दूरी, स्थान, सुविधाएं आदि चीजों का पूरा ख्याल रखते हैं। वहीं, वास्तु दोष का ख्याल रखना भूल जाते हैं। आसान शब्दों में कहें तो नजरअंदाज कर देते हैं। ये लापरवाही कभी-कभार बहुत महंगी पड़ती है। वास्तु दोष लगने से करियर और कारोबार में अस्थिरता आ जाती है। परिवार में कोई सदस्य बीमार रहने लगता है। परेशानी बढ़ जाती है और आमदनी कम हो जाती है। इसके लिए रेंट पर मकान लेते समय वास्तु नियमों का पालन जरूर करें। अगर आप भी रेंट पर मकान लेने जा रहे हैं, तो इन नियमों का पालन जरूर करें। आइए जानते हैं-
-जब भी मकान रेंट पर लें, तो एक चीज का ध्यान रखें कि उत्तर पूर्व दिशा में टॉयलेट न रहें। पश्चिम दिशा में टॉयलेट रहना चाहिए। वहीं, उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम दिशा में किचन नहीं रहना चाहिए। किराए के घर में बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। वहीं, मुख्य द्वार उत्तर दिशा में होना चाहिए।
-अगर आप रेंट पर मकान लेने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले घर में सकारात्मक तस्वीर लगाएं। इसके लिए घर में पहाड़, सूरज और झरने आदि तस्वीरें जरूर लगाएं। इसके अलावा, घर में धूप, दीप, अगरबत्ती आदि सुगन्धित चीजें जरूर जलाएं। वहीं, नए मकान में टूटे फर्नीचर और फालतू चीजें न रखें। इसके अलावा, मकान में लगी तस्वीर, फ्रेम और शीशा को हटा दें। अगर टूटा शीशा लगा है, तो निकाल दें।
-वास्तु जानकारों की मानें तो कब्रिस्तान, अस्पताल, ट्रैफिक एरिया, भीड़-भाड़ वाले इलाके जगहों में किराए का घर न लें। वहीं, घर के आसपास मोबाइल टॉवर या बिजली का पोल नहीं होना चाहिए। ये सभी चीजें ऊर्जा के प्रवाह को रोकते हैं।
-जब कभी मकान रेंट पर लें, तो एक चीज का ध्यान रखें कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन हो। अगर नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होगा, तो घर में तनाव और विवाद की स्थिति बनी रहेगी। घर हवादार होना चाहिए।
डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।