Vastu Tips: इस दिशा में हो होटल का किचन तो बरसता है धन, लक्ष्मी जी की होती है कृपा
Vastu Tips वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि होटल के किचन का मुख एक खास दिशा में हो तो मुनाफा ही मुनाफा होता है। अगर आप भई होटल खोलने जा रहे हैं तो जानें होटल के किचन वास्तु टिप्स।
नई दिल्ली, Vastu Tips: वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। वास्तु सही न होने पर धन ही नहीं बल्कि रिश्तों की और स्वास्थ्य की भी हानि होती है। इसलिए घर में सभी सामानों की जगह व कमरे को वास्तु को ध्यान में रख कर ही बनवाना चाहिए। घर के साथ ही आपके दफ्तर और व्यापार की जगहों को भी वास्तु के मुताबिक ही बनाना चाहिए। ऐसे में आज हम बताएंगे कि अगर आप होटल खोल रहे हैं, तो उसका किचन किस दिशा में हो ताकि आपको मुनाफा ही मुनाफा हो।
इस दिशा में होनी चाहिए रसोई
होटल में सबसे ज्यादा रसोई का महत्व होता है। रसोई साफ होगी और पकवान स्वादिष्ट होगा, तभी खाने वालों की भीड़ उमड़ेगी। इसलिए होटल के मालिक को रसोई वास्तु शास्त्र को ध्यान में रख कर बनवानी चाहिए। होटल की रसोई आग्नेय कोण में होनी चाहिए। आग्नेय कोण का अर्थ दक्षिण-पूर्व दिशा होती है। इसे आग्नेय कोण इसलिए कहते हैं, क्योंकि इस दिशा के वाहक अग्नि देव होते हैं। ऐसे में इस दिशा में रसोई का होना अत्यंत फलदायक होता है।
इस दिशा में होना चाहिए चूल्हा
रसोई की दिशा का तो पता चल गया। अब जानते हैं कि रसोई में चूल्हा किस दिशा में होना चाहिए। चूल्हे के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को शुभ माना गया है। ऐसे मे चूल्हे पर काम करते वक्त शेफ का चेहरा पूर्व दिशा में होता है, तो शुभ होता है। तंदूर और माइक्रोवेव को आग्नेय कोण में रखा जाए तो उत्तम होगा। साथ ही फ्रिज के लिए भी आग्नेय कोण या पश्चिम दिशा शुभ होती है।
होटल एंट्रेंस की दिशा
वास्तु के हिसाब से होटल का मुख्य द्वार भी सही दिशा में होना चाहिए। इसका भी मुनाफे पर सीधा असर पड़ता है। आपके होटल में यदि मुनाफा कम आ रहा है तो ये उपाय अपनाएं। होटल का मुख्य द्वार ईशान कोण यानि कि उत्तर पूर्व दिशा में होना चाहिए। इसे मुनाफे के लिहाज से उत्तम माना गया है। इसके अलावा आप उत्तर या पूर्व दिशा की ओर भी एंट्रेंस बनवा सकते हैं।
डिस्क्लेमर
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।