Move to Jagran APP

Health Vastu Tips: उत्तम स्वास्थ्य के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, होगा लाभ

Health Vastu Tips कोविड-19 महामारी के इस दौर में व्यक्ति स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं से जूझ रहा है। अगर आप अपने दिनचर्या के साथ-साथ वास्तु और फेंगशुई के कुछ उपायों को अपनाते हैं तो आपको अच्छी सेहत प्राप्त होगी। इस कोरोना काल में आप और आपका परिवार स्वस्थ रहेगा।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 12:15 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 07:35 AM (IST)
Health Vastu Tips: उत्तम स्वास्थ्य के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, होगा लाभ
Health Vastu Tips: उत्तम स्वास्थ्य के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, होगा लाभ

Health Vastu Tips: कोविड-19 महामारी के इस दौर में व्यक्ति स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं से जूझ रहा है। आप यह बात भली-भांति जानते होंगे कि एक स्‍वस्‍थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग वास करता है। तेज रफ्तार से भागती ज़िंदगी में अगर आप से पूछा जाए कि आप स्वास्थ्य के लिए क्या करते हैं? तो शायद काफी लोगों के पास इसका जवाब कुछ नहीं होगा। हम अपनी दिनचर्या और कामकाज में अपने शरीर के प्रति लापरवाही बरतते हैं, जिसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। कोरोना महामारी में हमें इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आप अपने दिनचर्या के साथ-साथ वास्तु और फेंगशुई के कुछ उपायों को अपनाते हैं, तो आपको अच्छी सेहत प्राप्त होगी। इस कोरोना काल में आप और आपका परिवार स्वस्थ रहेगा।

loksabha election banner

सेहतमंद जीवन के वास्तु उपाय

1. सुबह जगते ही सबसे पहले धरती मां के पैर छूएं। उसके बाद घर के सभी खिड़की और दरवाजे कुछ देरे के लिए खोल दें। सूर्योदय की किरणें सेहत को लाभ पहुंचाती हैं। तथा घर के सभी विषाणु और बैक्टीरियां नष्ट हो जाते हैं।

2. दोपहर के समय सूर्य की किरणों से बचना चाहिए। पराबैंगनी किरणों की वजह से त्वचा के रोग हो सकते हैं, इसीलिए दोपहर में दक्षिण दिशा के खिड़कियों और दरवाजों के पर्दें गिरा देना चाहिए।

3. वास्तु के अनुसार इस दिशा के पर्दों का रंग गाढ़ा और भारी होना चाहिए।

4. रात को सोते समय सिर कभी भी उत्तर दिशा की तरफ और पैर दक्षिण दिशा की तरफ न हों। अन्‍यथा सिरदर्द या फिर अनिद्रा जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। कोरोना में भी उपर्युक्त समस्या की शिकायत होती है। सही सोने से आपको काफी राहत मिलेगा।

5. हाई ब्‍लड प्रेशर वाले मरीजों को दक्षिण-पूर्व में बेडरूम नहीं बनाना चाहिए। यह दिशा आग्‍नेय कोण का माना जाता है, यहां अग्नि का प्रभाव रहता है। इस दिशा में लेटने से उनका ब्‍लड प्रेशर और बढ़ सकता है।

6. घर के सीलन को तुरंत सही करवाना चाहिए, वरना त्वचा संबंधित बीमारी हो सकती है। सीलन से सर्दी हो सकती है, जो कोरोना के लिए खतरनाक है। वास्तु शास्त्र की दृष्टि से दीवारों पर सीलन होना नकारात्मक माना जाता है।

बेहतर स्वास्थ के फेंगशुई टिप्स

1. घर में जो घड़ियां बंद पड़ी हों, उन्हें या तो घर से हटा दें या चालू करें। बंद घड़ियां हानिकारक होती हैं, इनसे नकारात्मक ऊर्जा निकलती है।

2. नवरत्न पेड़ नवग्रहों की शांति, सुख व पारिवारिक शांति के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

3. उत्तर-पूर्व क्षेत्र धन संपदा व समृद्धिदायक क्षेत्र है। यह जल तत्व का प्रतीक है। इस क्षेत्र में एक्केरियम रखना शुभ रहता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.