Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Good Luck Signs: घर में दिखें ये पक्षी, तो जल्द खुलने वाली है आपकी किस्मत; होगा मां लक्ष्मी का वास

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 31 May 2023 05:36 PM (IST)

    ऐसा माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है तो व्यक्ति की तिजोरी कभी खाली नहीं रहती रहती। अगर मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं तो आपको ये पक्षी अपने घर के आसपास दिखाई देंगे।

    Hero Image
    Good Luck Signs इन पक्षियों का दिखना है शुभ

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Good Luck Signs: हिंदू धर्म में पुराने समय से ही पशु-पक्षी पालने की परंपरा रही है। भारत में ज्योतिष के हिसाब से पशु-पक्षियों को भी शुभ और अशुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में ऐसे ही कुछ पक्षी बताए गए हैं जिनका दिखना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके घर में जल्द ही मां लक्ष्मी का वास होने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किन पक्षियों का दिखना है शुभ

    कबूतर का घर में आना दर्शाता है कि बहुत जल्द आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। वहीं अगर, आपको सफेद कबूतर दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि जल्द ही आपका सोया हुआ भाग्य जागने वाला है, और आपको धन लाभ होने वाला है।

    उल्लू का दिखना क्या देता है संकेत

    उल्लू, मां लक्ष्मी की सवारी माना गया है। शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर आपको रात के समय घर के आस-पास उल्लू दिखाई दे तो इसका मतलब है कि पूरे साल आपकी तिजोरी भरी रहेगी। घर में किसी चिड़िया का घोंसला बनाना इस बात की ओर संकेत करता है कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। साथ ही घर में खुशियां दस्तक देंगी।

    किस पक्षी के दिखने से मिलती है सफलता

    नीलकंठ को धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रिय पक्षी माना गया है। इसलिए घर के आसपास इस पक्षी का दिखाई देना एक शुभ संकेत है। नीलकंठ पक्षी के दिखने का अर्थ है कि आपको अपने काम में सफलता मिलने वाली है। साथ ही किसी तरह के वाहन की प्राप्ति के योग भी बनते हैं।

    अगर दिखे तोते का जोड़ा

    अगर आपको अपने घर की मुंडेर पर तोते का जोड़ा दिखाई देता है तो समझ जाइए कि जल्द ही आपकी किस्मत खुलने वाली है। इनके दिखने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है। 

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'