Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gemstone: कुंडली में कमजोर ग्रहों को मजबूत करने के लिए पहने ये रत्न, आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Thu, 22 Jun 2023 04:42 PM (IST)

    रत्नों को राशि के अनुसार धारण किया जाए तो यह व्यक्ति को शुभ परिणाम देते हैं। वहीं अगर रत्नों को धारण करते समय नियमों का ध्यान नहीं रखा जाता तो इसके अशुभ परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं। केवल फैशन के लिए रत्नों को धारण करना आपको मुसीबत में भी डाल सकता है। इसलिए रत्न धारण करते समय इन नियमों का ध्यान जरूर रखें।

    Hero Image
    Gemstone कुंडली में कमजोर ग्रहों को मजबूत करने के लिए कौन-से रत्न पहने।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Gemstone: रत्नों का व्यक्तियों पर अलग-अलग प्रभाव होता है। ऐसे में रत्न हमेशा किसी ज्योतिष से कुंडली का विश्लेषण कराने के बाद ही धारण करने चाहिए। इन रत्नों का संबंध ग्रहों से भी होती है। इसलिए अलग-अलग ग्रह की शांति के लिए अलग-अलग रत्न धारण किए जाते हैं। आइए जानते हैं कि किन रत्नों को धारण करने से व्यक्ति को अच्छे परिणाम मिलते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन-सा है सूर्य का रत्न

    कुंडली में सूर्य की स्थिति खराब होने पर दांपत्य जीवन और संतान पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इन अशुभ फलों से मुक्ति पाने के लिए माणिक्य रत्न धारण करना चाहिए। सूर्य अपनी राशि से अष्टम एकादश या सप्तम भाव में हो या द्वितीयेश, नवमेश अथवा कर्मेश होकर छठे या आठवें भाव में हो अथवा द्वादश में हो तो भी माणिक्य पहनना ठीक रहता है।

    किसे कहा जाता है दालचीनी पत्थर

    हेसोनाइट गार्नेट को दालचीनी पत्थर के नाम से भी जानते हैं। यह व्यक्ति को व्यवसाय में सफल बनाने में मदद करता है। अगर आप हेसोनाइट गार्नेट पहनते हैं, तो आप अविश्वसनीय मानसिक राहत और अपनी मानसिक पीड़ा से मुक्ति का अनुभव करेंगे।

    किस ग्रह से है पन्ना रत्न का संबंध

    पन्ना रत्न का संबंध बुध ग्रह से माना गया है। बुध को संचार, बुद्धि और शिक्षा का ग्रह माना जाता है। इसलिए यह रत्न बुद्धि और व्यक्ति की सीखने की क्षमता में मदद करता है। इसे धारण करने से करियर में सफलता मिलती है।

    इस रत्न से मिलती है व्यापार में सफलता

    मंगल ग्रह से संबंधित रत्न मूंगा धारण करने से व्यक्ति को साहस मिलता है। इसे पहनने से भौतिक सुखों में वृद्धि होती है। यह करियर और व्यापार से संबंधित जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। मूंगा धारण करने से व्यापार में सफलता मिलती है।

    सोडालाइट रत्न के लाभ

    सोडालाइट रत्न का संबंध बुद्धि, ज्ञान, संचार और साहस से माना गया है। यह रत्न व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उसे मजबूत बनाता है। मन को व्यवस्थित करने के लिए सोडालाइट का उपयोग किया है। यह तर्कसंगत विचार और निष्पक्षता की धारणा को बढ़ावा देता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'