विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में ऊंट की मूर्ति रखने से चमक सकता है आपका करियर! जानें फेंगशुई के ये आसान और असरदार नियम

Published: Fri, 14 Aug 2026 08:02 AM (IST)

फेंगशुई में ऊंट की मूर्ति को करियर, सफलता और धैर्य का प्रतीक माना जाता है। जानिए इसे घर या ऑफिस में रखने की सही दिशा, नियम और इसके बेमिसाल फायदे।

आपके घर में भी रखी है ऊंट की मूर्ति? (AI-Generated Image)

आपके घर में भी रखी है ऊंट की मूर्ति? (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी अपने करियर में लगातार जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं, लेकिन मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है? कई बार ऐसा लगता है कि हम एक ही जगह पर अटक गए हैं और आगे बढ़ने का रास्ता नजर नहीं आ रहा। ऐसे समय में फेंगशुई के कुछ आसान उपाय आपके आस-पास एक बेहतरीन सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने में मदद कर सकते हैं।

इन्हीं असरदार उपाय घर या वर्कप्लेस पर ऊंट की मूर्ति रखना भी है। फेंगशुई में इसे तरक्की, धैर्य और मुश्किल हालात में टिके रहने का सबसे बड़ा प्रतीक माना गया है। आइए इसके क्या फायदे हैं और इसे कैसे रखना चाहिए जानते हैं।

ऊंट की मूर्ति ही क्यों रखी जाती है?

ऊंट रेगिस्तान के कितने मुश्किल माहौल में रहता है। उसकी यही सहनशक्ति और कभी हार न मानने वाली फितरत उसे बेहद खास बनाती है। फेंगशुई के अनुसार, जो व्यक्ति अपनी नौकरी या बिजनेस में संघर्ष के दौर से गुजर रहा है, उसके लिए ऊंट की मूर्ति एक संजीवनी की तरह काम करती है। यह हमें सिखाती है कि हालात चाहे जितने भी विपरीत हों, हमें डटे रहना है और अपना सफर जारी रखना है।

कहां रखें ऊंट की मूर्ति?

फेंगशुई में किसी भी चीज को रखने की एक सही दिशा और जगह तय की गई है। अगर आप इसे अपने करियर में अच्छी ग्रोथ के लिए रख रहे हैं, तो इसे अपनी स्टडी टेबल, ऑफिस की डेस्क या फिर वर्क फ्रॉम होम वाले सेटअप के पास रखें। इस बात का ख्याल रखें कि मूर्ति ऐसी जगह पर हो जहां से वह आपको रोज साफ-साफ नजर आए। इसे धूल-मिट्टी वाली, टूटी-फूटी या अव्यवस्थित जगह पर रखने से बचें। मूर्ति के आस-पास साफ-सफाई का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि गंदगी सकारात्मक ऊर्जा को रोकती है।

अकेला ऊंट या फिर झुंड में?

अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि कैसा ऊंट खरीदें। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या अपनी पर्सनल जॉब में फोकस बढ़ाना चाहते हैं, तो एक अकेला ऊंट रखें। यह आपके व्यक्तिगत धैर्य को बढ़ाएगा। लेकिन, अगर आप कोई बड़ा बिजनेस करते हैं या किसी टीम के लीडर हैं, तो ऊंटों का झुंड (कारवां) रखना सबसे शुभ माना जाता है। ऊंट का झुंड प्रगति का प्रतीक माना गया है।

यह भी पढ़ें- फेंगशुई टिप्स: भूलकर भी किसी को उपहार में न दें ये 5 चीजें, दांव पर लग सकता है आपका भाग्य!

यह भी पढ़ें- दूसरों को गिफ्ट में दें ये फेंगशुई पौधे, पाने वाले की चमकेगी किस्मत और बढ़ेगी घर की बरकत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।

https://www.jagran.com/spiritual/vastu-shastra-feng-shui-tips-for-home-attract-prosperity-positive-energy-40248170.html

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।