विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फेंगशुई टिप्स: भूलकर भी किसी को उपहार में न दें ये 5 चीजें, दांव पर लग सकता है आपका भाग्य!

Published: Sat, 30 May 2026 10:46 AM (IST)

अक्सर हम अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या प्रियजनों को खुश करने के लिए कई तरह के तोहफे देते हैं, लेकिन फेंगशुई में माना गया है कि कुछ चीजों को गिफ्ट में देने से बचना चाहिए।

फेंगशुई में उपहार देने के नियम (Picture Credit: Freepik)

फेंगशुई में उपहार देने के नियम (Picture Credit: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम अपने प्रियजनों को खुश करने के लिए या किसी विशेष अवसर पर उपहार देते हैं। फेंगशुई के अनुसार, उपहारों का हमारे जीवन और ऊर्जा पर बहुत गहरा असर पड़ता है। वहीं अगर आप फेंगशुई के अनुसार, कुछ चीजों को गिफ्ट में देते हैं, तो इसका बुरा असर गिफ्ट देने वाले और पाने वाले, दोनों के जीवन पर समान रूप से पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि किन चीजों को उपहार में देने से बचना चाहिए।

गिफ्ट में इस चीजों को न दें

  • फेंगशुई के मुताबिक किसी को भी चाकू, कैंची, तलवार या कटलरी सेट जैसी नुकीली चीजें कभी किसी को गिफ्ट न करें। ये चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं, जिससे रिश्तों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • रूमाल को फेंगशुई में आंसुओं, विदाई और उदासी का प्रतीक माना गया है। किसी को रूमाल भेंट करने से आपस में दूरियां आ सकती हैं।
  • इंडोर वाटर फाउंटेन या एक्वेरियम जैसी चीजें फेंगशुई में धन और सौभाग्य का प्रतीक हैं। लेकिन अगर आप इन्हें किसी को उपहार में देते हैं, तो इसका मतलब है कि आप अपने घर का सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा सामने वाले व्यक्ति को सौंप रहे हैं।

इन चीजों से रूप सकती है तरक्की

आजकल बाजारों में महंगे प्लास्टिक गिफ्ट्स और आर्टिफिशियल शो-पीस का चलन काफी बढ़ गया है। यह दिखने में आकर्षक होते हैं, लेकिन फेंगशुई के अनुसार, ये कृत्रिम चीजें घर में मृत ऊर्जा (Dead Energy) लेकर आती हैं, जो घर की तरक्की को रोकती हैं। इसकी जगह आपको हमेशा लाइव फेंगशुई प्लांट्स को तरजीह देनी चाहिए। यानी आपको प्लास्टिक का उपहार न देकर इसकी जगह किसी जीवित पौधे को चुनना चाहिए।

Feng Shui gift AI

(Picture Credit- AI Generated)

इस तरह के पौधे न करें गिफ्ट

वैसे तो किसी को पौधा गिफ्ट करना बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन इस तरह के पौधे कभी गिफ्ट के रूप में न दें -

  • फेंगशुई के अनुसार, जब भी आप किसी को पौधा उपहार में दें, तो उसकी स्थिति का विशेष रूप से ध्यान रखें।
  • गिफ्ट किया जाने वाला पौधा पूरी तरह से स्वस्थ, हरा-भरा और जीवंत होना चाहिए।
  • पौधे की पत्तियां कहीं से भी सूखी, कटी-फटी या पीली नहीं होनी चाहिए। हमेशा चमकदार और स्वस्थ पत्तियों वाला पौधा ही चुनें।
  • इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आपका गिफ्ट इको-फ्रेंडली होना चाहिए। ऐसे में रोपण योग्य सीड-पेपर, स्टेशनरी, बांस (बैम्बू) से बने उत्पाद आदि गिफ्ट के तौर पर दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- भारत में नींबू-मिर्च, विदेशों में ब्लू आई और हम्सा हैंड! दुनिया भर में ऐसे बचते हैं लोग ‘बुरी नजर’ से

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।