विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूसरों को गिफ्ट में दें ये फेंगशुई पौधे, पाने वाले की चमकेगी किस्मत और बढ़ेगी घर की बरकत

Published: Tue, 26 May 2026 11:12 AM (GMT+05:30)

कुछ पेड़-पौधे न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि अगर इन्हें तोहफे के रूप में दिया जाए, तो यह आपके लक को भी बढ़ाते हैं।

फेंगशुई के ये पौधे उपहार में दें (Picture Credit: Freepik)

फेंगशुई के ये पौधे उपहार में दें (Picture Credit: Freepik)

HighLights

  1. लकी बैम्बू: सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु का प्रतीक

  2. जेड प्लांट: समृद्धि का प्रतीक, करियर में तरक्की के लिए

  3. मनी प्लांट व पीस लिली घर में शांति लाते हैं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी के जन्मदिन, एनिवर्सरी, त्योहार या गृह प्रवेश के मौके पर अक्सर हम इस उलझन में पड़ जाते हैं कि ऐसा क्या उपहार दें, जो अनोखा भी हो और उपयोगी भी। चीनी वास्तु शास्त्र यानी फेंगशुई के अनुसार, कुछ पेड़-पौधे दूसरों को उपहार में देने के लिए सबसे बेहतरीन माने जाते हैं। ये पौधे रिश्तों में मिठास लाते हैं और पाने वाले के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, धन और सौभाग्य को भी आकर्षित करते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।

लकी बैम्बू

फेंगशुई में बांस के पौधे को सौभाग्य लाने वाला सबसे लोकप्रिय और असरदार माध्यम माना गया है। घर में लगाने के साथ-साथ इसे अपने प्रियजनों को गिफ्ट करना अत्यंत शुभ होता है। यह पौधा सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु का प्रतीक है। दिलचस्प बात यह है कि लकी बैम्बू को उपहार में देते समय इसकी डंठल (Stalks) की संख्या का विशेष महत्व होता है, जो इस प्रकार है -

  • 2 डंठल: आपसी प्रेम, वैवाहिक सुख और मजबूत रिश्तों के लिए।
  • 3 डंठल: जीवन में सुख, सुख-शांति और धन की वृद्धि के लिए।
  • 5 डंठल: अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए।
plants ग
 
(Picture Credit: Freepik) 

जेड प्लांट

जेड प्लांट को फेंगशुई में एक बेहतरीन 'मनी अट्रैक्टर' माना गया है। फेंगशुई में इसे धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह पौधा ऑफिस डेस्क, व्यापारिक स्थल या घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर रखने के लिए एक आदर्श उपहार माना गया है। ऐसे में इसे गिफ्ट करने से सामने वाले के करियर और बिजनेस में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

मनी प्लांट

मनी प्लांट भारतीय घरों में सबसे आम और लोकप्रिय पौधा है, लेकिन फेंगशुई में इसका विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि यह पौधा जैसे-जैसे फलता-फूलता है, वैसे-वैसे घर में धन, संपदा और ऐश्वर्य का आगमन होता है। यह आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और वातावरण को सकारात्मकता से भर देता है। ऐसे में आप किसी को नए काम की शुरुआत या नए घर में प्रवेश के दौरान मनी प्लांट गिफ्ट कर सकते हैं।

plants ai (1)

(Picture Credit- AI Generated)

पीस लिली

यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को गिफ्ट देना चाहते हैं, जो अक्सर तनाव में रहता है या जिसके घर में शांति की कमी है, तो पीस लिली एक बेहतर विकल्प है। सुंदर सफेद फूलों वाला यह पौधा फेंगशुई में शांति, पवित्रता और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। यह हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ घर के वातावरण से तनाव और कलह को दूर करता है। लिविंग रूम या बेडरूम में रखने के लिए यह एक बेहद खूबसूरत उपहार हो सकता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।