Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Dream Astrology: क्या आपको भी आता है दांत टूटने का सपना, जानिए क्या हो सकता है इसका अर्थ

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 12:09 PM (IST)

    Dream Interpretation स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि सपने में दिखने वाली वस्तुएं या घटनाएं व्यक्ति के भविष्य को लेकर कुछ-न-कुछ संदेश देती हैं। कई बार हम सपने में कुछ चीजें देखकर घबरा जाते हैं और समझ नहीं पाते कि यह सपना शुभ है या अशुभ। आइए जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार दांतों से संबंधित सपने भविष्य को लेकर क्या संकेत देते हैं।

    Hero Image
    Dream Interpretation दांत टूटने के सपने का अर्थ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का भी विशेष महत्व होता है क्योंकि यह सपने निकट भविष्य की झलक दिखाते हैं। क्या आपको भी दांत टूटने के सपने आते हैं। समुद्र शास्त्र में दांत से संबंधित सपनों के बारे में काफी कुछ कहा गया है। आइए जानते हैं कि सपने में दांतों का टूटना या गिरना किस बात का संकेत देता हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपने में दांत गिरना शुभ या अशुभ

    सपने में दांतों का गिरना एक शुभ संकेत नहीं माना जाता है। दांत गिरने के सपने उन लोगों में भी आम हैं जिन्होंने हाल ही में पद, रुतबा या पैसा खोया है। इसका अर्थ होता है कि आप अपने जीवन में किसी बात को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं। वहीं अगर आप सपने में टूटा दांत देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है। जिसे बढ़ाने की जरूरत है।

    जीवन में आ सकता है बदलाव

    अगर सपने में दांत टूटकर आपके मसूड़ों और मुंह के बीच में घूम रहा है तो आने वाले समय में आपको जीवन से जुड़े कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। वहीं, अगर सपने में कोई आपके दांत को पकड़कर खींच रहा है तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने वाला है।

    क्या बताते हैं ये सपने

    सपने में दांत को सड़ते हुए देखने का मतलब होता है कि आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ रही है। वहीं, दूसरी ओर सपने में अगर दांत को चटका हुआ देखने का अर्थ माना जाता है कि आप किसी कारण से खुद को बेहद दबाव में महसूस कर रहे हैं।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'