यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diwali 2023: वास्तु के अनुसार जलाएं दीये, आपकी दिवाली बनेगी और भी शानदार
Diwali Puja 2023 हिंदू धर्म में हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दिवाली का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास ...और पढ़ें

HighLights
- कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाती है दिवाली।
- आज बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाएगा दिवाली उत्सव।
- दीपावली के पर्व पर वास्तु के अनुसार जलाएं दीये।
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Diwali Vastu Tips: दीपावली दीयों का त्योहार है, इसी कारण इसे दीपोत्सव भी कहा जाता है। इस दिन घर से लेकर गली-मोहल्ले तक सभी दीपों से सज जाते हैं। ऐसे में यदि आप दिवाली के दिन वास्तु के अनुसार दीये जलते हैं, तो इससे आपकी दिवाली और भी शुभ हो सकती है। ऐसे में आईए जानते हैं, दिवाली के अवसर पर दीयों से जुड़े कुछ वास्तु नियम।
जरूर जलाएं ये दीया
दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदोष काल में लक्ष्मी-गणेश पूजन किया जाता है। ऐसे में प्रदोष काल में ही घर के चारों कोनों में सरसों या तिल के तेल का चौमुखी दीपक जरूर जलाना चाहिए। वहीं, घर के आंगन में देसी घी का दीपक जलाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस उपाय से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
इस जगहों पर जलाएं दीपक
दिवाली पर रसोई घर में दो दीपक और अपने बेडरूम में पर एक दीपक जलाना चाहिए। साथ ही वास्तु के अनुसार इस दिन किसी नदी या जल स्थान के पास भी एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। वहीं, दिवाली पर तुलसी के पास दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें - Diwali 2023: दिवाली के विशेष अवसर पर जानिए क्यों धन की देवी को कहा जाता है अष्टलक्ष्मी
इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान
दीपावली के दिन अपने घर मुख्यतः प्रवेश द्वार की साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। साथ ही मुख्य द्वार के दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। दिवाली पर दीपक जलाने के लिए हमेशा गाय के घी या तिल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि शास्त्रों में इन्हीं का दीपक जलाने का विधान है।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
