Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Colour Vastu Tips: घर के किस कमरे में होना चाहिए कौन सा रंग, इसका आपके जीवन पर पड़ता है गहरा असर

    By Jeetesh KumarEdited By:
    Updated: Mon, 14 Jun 2021 04:00 PM (IST)

    वास्तुशाशत्र के अनुसार घर की दिवार के रंग आपके जीवन में बहुत बदलाव लेकर आते हैं। रंगों के चुनाव से घर में सुख शांति और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। जानिए वास्तु के अनुसार किस कमरे में कौन सा रंग करवाना चाहिए।

    Hero Image
    घर के किस कमरे में होना चाहिए कौन सा रंग, इसका आपके जीवन पर पड़ता है गहरा असर

    Colour Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर के दिवार के रंग भी आपके जीवन में बहुत बदलाव लेकर आते हैं। घर के कमरे के रंग आपके पंसद को दर्शाता है। दिवारों के रंग की सुंदरता सिर्फ घर वालों को नहीं, बल्कि घर आए मेहमानों को भी लुभाती है। अगर किसी को लगता है कि घर की दीवारों पर पेंट सिर्फ सुंदरता के लिए किया जाता है, तो वास्तु के अनुसार ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दिवारों को पेंट करने के लिए उपयुक्त रंगों का चुनाव बहुत जरूरी है क्योंकि इसका असर व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। रंगों के चुनाव से घर में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। जानिए वास्तु के अनुसार किस कमरे में कौन सा रंग करवाना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन सा रंग कहां करवाना चाहिए

    1. घर के अंदर प्रवेश करते ही सबसे पहले ड्राइंग रूम आता है। ड्राइंग रूम का कलर सफेद, ऑफ-व्हाइट और हल्का पीला सही माना जाता है।

    2. सोने के कमरे का रंग गुलाबी, हल्का नीला अथवा हल्का हरा रंग करवाना चाहिए। इससे दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है। सोने के कमरे का दोषमुक्त होना बहुत ही जरूरी होता है।

    3. किचन के लिए लाल या नारंगी रंग बेहद अच्छा माना गया है। बहुत से लोग इसे हरा रंग भी करवाते क्योंकि इसे भी शुभ माना गया है।

    4. कोशिश करनी चाहिए कि बाथरूम का रंग सफेद हो क्योंकि वास्तु के अनुसार इसे शुभ माना गया है।

    5. पूजा घर में या उसके आस-पास के स्थान को पीला, हल्का नीला रंग अथवा नारंगी रंग करवाया जा सकता है।

    6. घर की बाहरी दिवारों का कलर सफेद अथवा हल्का पीला होना चाहिए। वास्तु में इसे शुभ माना गया है।

    7. घर के अच्छे से रंग से घर में सकारात्मक ऊर्जा तथा खुशहाली आती है। इसके साथ-साथ रंग के सही चुनाव से मन को शांति मिलती है। इससे हम हमेशा प्रसन्न रह पाते हैं।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'