Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Animal Sculpture for Success: इन जानवरों की मूर्ति घर में रखने से होगा लाभ, करियर में मिलेगी नई ऊंचाई

    By Jagran NewsEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Wed, 17 May 2023 11:06 AM (IST)

    घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह की मूर्तियां रखते हैं। अगर मूर्तियां वास्तु शास्त्र के अनुसार रखी जाएं तो इससे कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। घर में इन जानवरों की मूर्ति रखना शुभ माना गया है।

    Hero Image
    Animal Sculpture for Success इन जानवरों की मूर्ति घर में रखने से होगा लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Animal Sculpture for Success: पृथ्वी पर जानवरों के महत्व को नकारा नहीं जा सकता। यह प्रकृति का अहम हिस्सा हैं। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में जानवरों का अत्यंत महत्व है। क्योंकि हर जानवर किसी न किसी ग्रह से जुड़ा हुआ है। ऐसे में घर में उस ग्रह से संबंधित जानवर की मूर्ति रखने से कई लाभ मिल सकते हैं। जानते है कि घर में किन जानवरों की मूर्तियां रखना शुभ माना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाय की मूर्ति से मिलेंगे ये लाभ

    हिंदू धर्म में गाय को माता समान पूजनीय माना गया है। गाय में सभी देवी-देवताओं का वास है। ऐसे में घर में गाय की मूर्ति रखने से घर में सुख, समृद्धि और संपन्नता तो आती ही है। साथ ही आपकी संतान का भी भाग्य उदय होता है। घर में गाय की पीलत की मूर्त रखने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

    सफलता की बाधा को दूर करेगी ये मूर्ति

    ऊंट संघर्ष और सफलता का प्रतीक माना गया है। ज्योतिष के अनुसार ऊंट की मूर्ति को रखने के कई फायदे हैं। यह आपकी सफलता के बीच में आ रही बाधा को दूर करती है। ऊंट की मूर्ति घर में रखने से एकाग्रता बढ़ती है।

    इस मूर्ति से मिलेगी तरक्की

    हिरण स्वभाव में चंचल होता है। लेकिन साथ ही उसमें परिस्थितियों से निपटने की क्षमता होती है। हिरण की मूर्ति घर में रखने से व्यवसाय में तरक्की के योग बनते हैं।

    हाथी की मूर्ति से मिलेगा बल

    हाथी को बुद्धि, बल और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। हाथी की मूर्ति को घर में रखने से निर्णय लेने की क्षमता मिलती है। साथ ही घर में सकारात्मकता आती है और धन-वैभव बढ़ता है। ज्योतिष के अनुसार, बेडरूम में हाथी की चांदी की मूर्ति रखने से राहु से संबंधित सभी दोष दूर हो जाते हैं।

    इस मूर्ति से मिलेगा साहस

    शेर को जंगल का राजा माना गया है। इसकी मूर्ति घर में रखने से व्यक्ति में साहस बना रहता है। निर्णय लेने की क्षमता प्रबल होती है। साथ ही व्यक्ति में तेज उत्पन्न होता है।

    हंस का जोड़ा रखने से बढ़ेगा प्रेम

    वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, ड्राइंग रूम या बेडरूम में हंस के जोड़े की फोटो या मूर्ति लगाने से पति-पत्नी का दांपत्य जीवन खुशहाल होता है। साथ ही घर के सभी सदस्यों के बीच भी प्रेम बढ़ता है।

    By- Suman Saini

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'