Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips For Saving Money: कम सैलरी में भी होगी बड़ी बचत, बस अपनानी होगी कुछ नई आदतें

    By Jagran NewsEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 02 Jan 2023 07:15 PM (IST)

    Vastu Tips For Saving Money यदि आपकी सैलरी आते ही खर्च हो जाती है या फिर बैंक अकाउंट में सेविंग नहीं कर पा रहे हैं तो ये उपाय जरूर अपनाएं। आज हम आपसे ...और पढ़ें

    Hero Image
    इन आसान उपायों की मदद से आप कर सकेंगे बचत

    नई दिल्ली, Vastu Tips For Saving Money: आज कल लोग चाहे जितना भी कमाई कर लें पर खर्चे आसमान छूने ही लगते हैं। अक्सर कोई न कोई खर्च लगा ही रहता है। आप चाह कर भी खर्च रोक नहीं पाते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि महीने के बीच में ही पूरी सैलरी अकाउंट से छूमंतर हो जाती है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको बड़ी बचत करनी होगी। बड़ी बचत के लिए आपको सिर्फ कुछ नई आदतें अपनानी होंगी। तो चलिए जानते हैं उन आदतों के बारे में जिन्हें अपना कर आप अपने खर्चों को रोक सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोने से पहले धोएं पैर

    वास्तु शास्त्र के अनुसार खर्च रोकने के लिए आपको सोने से पहले एक खास काम करना होगा। रोजाना सोने से पहले अपने पैर धोएं। ध्यान रहे कि बिस्तर पर चढ़ने से पहले अपना पैर अच्छे से पोछ लें। ऐसा करने से मन शांत होता है, थकान मिटती है और अच्छी नींद आती है। यदि मन प्रसन्न होता है तो आपके जीवन में भी सकारात्मक ऊर्जा आती है व सभी काम बनते हैं।

    घर के बाहर न करें गंदगी

    यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति सुधारना चाहते हैं, तो घर के बाहर कूड़ा न डालें। इस काम के साथ-साथ रोज पूजा-पाठ भी करें। पूजा करने के बाद घर के गेट पर प्रतिदिन गंगाजल भी छिड़कें। ऐसा करेंगे तो घर में मां लक्ष्मी का आगमन होगा। इस तरह परिवार पर आने वाला संकट टल जाता है। घर के मेन गेट पर शाम को दीपक जलाएं। ऐसा करने से पूरे साल आर्थिक स्थिति सही बनी रहती है।

    रोज कपूर जला कर करें आरती

    घर में रोज पूजा-पाठ होना चाहिए। बता दें कि सुबह-शाम की आरती में कपूर का इस्तेमाल करने पर फायदा होता है। माना जाता है कि कपूर की महक पूरे घर में फैलती है, तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर भागती है। इस तरह परिवार की उन्नति के मार्ग खुलते हैं और घर धन-धान्य से भर जाता है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    Picture Courtesy: Freepik