समय का सही सदुपयोग करें
अमेरिका के वैज्ञानिक बेंजामिन फ्रेकलिन ने कहा है, 'अगर आपको अपने जीवन से प्रेम है तो समय को व्यर्थ मत गंवाएं। ऐसा इसलिए, क्योंकि जीवन इसी से निर्मित है।' इसलिए समय को नष्ट करना जीवन को नष्ट करना है। यह तथ्य सही है। समय का सही सदुपयोग यही है कि हम उचित समय पर उचित काम कर लें और विभिन्न कार्यो को कल पर नहीं टालें। सच तो यह है ि
अमेरिका के वैज्ञानिक बेंजामिन फ्रेकलिन ने कहा है, 'अगर आपको अपने जीवन से प्रेम है तो समय को व्यर्थ मत गंवाएं। ऐसा इसलिए, क्योंकि जीवन इसी से निर्मित है।' इसलिए समय को नष्ट करना जीवन को नष्ट करना है। यह तथ्य सही है। समय का सही सदुपयोग यही है कि हम उचित समय पर उचित काम कर लें और विभिन्न कार्यो को कल पर नहीं टालें।
सच तो यह है कि जितने भी महापुरुष हुए हैं, सभी ने समय का महत्व समझा था और अपना प्रत्येक कार्य बिल्कुल ठीक समय पर किया। इसी कारण वे जीवन में निरंतर आगे बढ़ते गए।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी समय के बेहद पाबंद थे। किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने जाते तो दस मिनट पहले पहुंचते थे, समय का एक-एक क्षण उनकी दृष्टि में बहुमूल्य था। इसी तरह अमेरिका के पूर्व लोकप्रिय राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के बारे में कहा जाता है कि वह अपना प्रारंभिक जीवन बेहद गरीबी में गुजारते हुए सारे काम निपटाने के बाद रात्रि में पढ़ा करते थे। उन्होंने समय का इतना सदुपयोग किया था कि एक साथ तीन-तीन काम कर लिया करते थे।
जैसे घर में पिता के काम में हाथ बंटाना, खेती का काम और अपनी पढ़ाई साथ-साथ करते थे। तभी वह एक दिन राष्ट्रपति बन सके। जीवन में जिन-जिन लोगों ने प्रगति की उन्होंने समय के महत्व को समझा।
आज हमने प्राय: सभी क्षेत्रों में काफी प्रगति की है। विज्ञान ने हमारे लिए अनेक साधन जुटाएं हैं, जिनसे विभिन्न क्षेत्रों में तमाम आविष्कार हुए हैं। इस प्रगति के मूल में समय के महत्व को नजरअंदाज कदापि नहीं किया जा सकता। सच तो यह है कि जो जाति या देश समय के महत्व को समझते हैं, वे निरंतर आगे बढ़ते हैं। अनेक कर्मचारी सही समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते। अगर ऐसे कर्मचारी समय पर दफ्तर पहुंचें तो सारे कार्य व्यवस्थित हो जाएं और काफी लोगों को राहत मिल जाए। यदि रोगी व्यक्ति सही समय पर दवाएं न ले तो वह मर भी सकता है। सही समय पर स्टेशन न जाने पर गाड़ी छूट सकती है और खुद का काम बिगड़ सकता है। समय हमें ईश्वर एक बार देता है, दूसरे ही क्षण हमसे छीन लेता है। बीते वक्त को हम लाखों-करोड़ों रुपये देकर भी नहीं खरीद सकते। इसलिए हमें समय के महत्व को गंभीरता पूर्वक समझना चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।