वॉशिंगटन डी.सी. में आयोजित होगा ‘विश्व संस्कृति महोत्सव’ का चौथा संस्करण, जानें क्या होगा खास
World Culture Festival 2023 अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में 29 सितंबर से ‘विश्व संस्कृति महोत्सव’ का चौथा संस्करण आयोजित होने जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग के इस भव्य कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के 17000 कलाकारों कई राष्ट्राध्यक्ष और विचारक की एक विशाल सभा भाग लेने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम एक अक्टूबर तक जारी रहेगा।
नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। World Culture Festival 2023: दुनियाभर की नजरें इस समय अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी पर टिकी हुई है। दरअसल, यहां जल्द ही एक भव्य समारोह आयोजित होने वाला है। 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अमेरिकी राजधानी विविधता और एकता के एक अविस्मरणीय उत्सव, आर्ट ऑफ लिविंग के ‘विश्व संस्कृति महोत्सव’ के चौथे संस्करण की मेजबानी करने जा रही है। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के 17,000 कलाकारों, कई राष्ट्राध्यक्ष और विचारक की एक विशाल सभा भाग लेने जा रहे हैं, जो नेशनल मॉल में एकत्रित होंगे।
कार्यक्रम में शामिल होंगी ये हस्तियां
अमेरिकी राजधानी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मंच ही अकेले एक फुटबॉल मैदान के आकार का है। इसमें पांच लाख लोगों के भाग लेने की उम्मीद है, जिससे यह अपने तरह का एक अभूतपूर्व वैश्विक समारोह होगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले
प्रतिष्ठित वक्ताओं में संयुक्त राष्ट्र के 8वें महासचिव महामहिम, बान की मून, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, यू.एस.सर्जन जनरल, डॉ. विवेक मूर्ति अमेरिकी सीनेटर, रिक स्कॉट, माननीय नैन्सी पेलोसी तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द सहित कई अन्य पूर्व और वर्तमान राष्ट्राध्यक्ष और नेतागण शामिल हैं।
कार्यक्रम में शामिल होंगे 50 से अधिक प्रदर्शन-
- 1,000 गायकों और नर्तकों के साथ एक पारंपरिक चीनी सांस्कृतिक प्रदर्शन।
- 7,000 नर्तकों के साथ एक गरबा उत्सव।
- लाइव सिम्फनी के साथ 700 भारतीय शास्त्रीय नर्तकों द्वारा नृत्य प्रदर्शन।
- हिप-हॉप की 50वीं वर्षगांठ पर कर्टिस ब्लो, एसएचए-रॉक, सीक्वेंस गर्ल्स और डीजे कूल और हिप हॉप के अन्य दिग्गजों द्वारा हिप हॉप का शानदार प्रदर्शन, तथा उसी के साथ माने जाने किंग चार्ल्स और केली फॉरमैन द्वारा कोरियोग्राफ किये 100 ब्रेक डांसर्स का सामूहिक ब्रेक डांस ।
- 100 यूक्रेनी नर्तक अपने पारंपरिक हॉपक का प्रदर्शन करेंगे।
- ग्रैमी पुरस्कार विजेता मिकी फ्री के नेतृत्व में 1000 गिटारवादक सुमधुर गिटार वादन करेंगे ।
- बॉब मार्ले के प्रसिद्ध क्लासिक "वन लव" का उनके पोते स्किप मार्ले द्वारा पुनः निर्माण।
कार्यक्रम में ये होगा खास
29 सितंबर, 2023 को नेशनल मॉल में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर "एक विश्व परिवार" के संदेश के साथ सीमाओं, धर्मों और नस्लों के विभाजन को समाप्त कर 180 देशों के लोगों को एकजुट करेंगे। इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में विविध संस्कृतियों को एक साथ जोड़ने का काम करने वाले भोजन के अलग-अलग स्वाद चखने को मिलेंगे। इस दौरान लोग दुनियाभर के कई प्रसिद्ध और लजीज व्यंजन का लुत्फ भी उठा सकेंगे। यह कार्यक्रम उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान कर रहा है, जो इसे खुद को खास बनाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।