Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दृढ़ संकल्प कठिन से कठिन कार्य को सरलतम बना देता है

    By Preeti jhaEdited By:
    Updated: Mon, 27 Apr 2015 10:41 AM (IST)

    दृढ़ संकल्प कठिन से कठिन कार्य को सरलतम बना देता है। संकल्प पूर्ण न कर पाने पर मध्य मार्ग में लक्ष्य से विचलित हो जाना आम बात है। जोखिम उठाए बगैर कोई पहचान नहीं बनती। श्रम करने से बचने के लिए अकर्मण्य ही कर्मयोगी को प्रेरणा देने का असफल प्रयास

    दृढ़ संकल्प कठिन से कठिन कार्य को सरलतम बना देता है

    दृढ़ संकल्प कठिन से कठिन कार्य को सरलतम बना देता है। संकल्प पूर्ण न कर पाने पर मध्य मार्ग में लक्ष्य से विचलित हो जाना आम बात है। जोखिम उठाए बगैर कोई पहचान नहीं बनती। श्रम करने से बचने के लिए अकर्मण्य ही कर्मयोगी को प्रेरणा देने का असफल प्रयास करते हैं।

    आचरण में न उतारने वाले आचरण रहित लोगों का ईमानदार कर्मठ व्यक्तित्व पर कोई प्रभाव कभी नहीं पड़ता। गाल बजाने वाले और शब्दों से खेलने वाले मील के पत्थर नहीं बनते। इसके लिए तो मौन उपासना ही सर्वश्रेष्ठ उपाय है। अपनी हीनता छिपाने के लिए उत्कृष्ट में दोष खोजना और यथार्थ को व्यंग्य में रंगने की कला कभी न कभी खुल ही जाती है। किसी की सात्विक निश्छल प्रशंसा को न पचा पाने वाले अपनी स्तरहीन टिप्पणी से प्रशंसक की अप्रासंगिक चापलूसी करके ओछापन दिखाते है। संकल्प से विचलित होने के लिए अप्रत्याशित विकल्प मूल कारण रहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विकल्प में फलने-फूलने वाले संकल्पव्रती परम ज्ञान से भ्रमित करने में सफल नहीं होते। विकल्प योग्यता छिपाने का मार्ग है। विकल्प पर आश्रित होकर परिवार को ठगने वाले अंत में हाथ मलकर पछताते हैं। संकल्प रखने वाले बुद्धिमान होते हैं। विकल्प ढूंढने वाले चालाक होते हैं। मदमाते भ्रमित लोग अपनी भांति दूसरों को भी मंद बनाते हैं, जिन्हें प्रयास किए बगैर विकल्प पर विकल्प मिलते जाते हैं। महापुरुष कभी विकल्प पर आशा नहीं करते। स्वार्थ सिद्धि में विकल्प सहायता करता है। संसार के प्रख्यात चिंतक विकल्प के संशय में नहीं पड़ते। संकल्प के बजाय विकल्प के लिए प्रेरणा देने वाले त्रिशंकु बनकर अभिशप्त होते हैं। किसी की व्यक्तिगत समस्या को सार्वजनिक करके हंसी नहीं उड़ाई जाती। ज्ञान देने वाले लेने वाले से अधिक श्रेष्ठ होते हैं। विकल्प खोजने के बहाने अपने घर पर आने से अतिथि को रोका जाता है। विकल्प, संकल्प तोड़ता है। विकल्प से बचने पर सिद्धि मिलती है। जो लोग संकल्प का महत्व समझते हैं वे विकल्पों के प्रभाव से कभी भी विचलित नहीं होते। संकल्प में ऐसी शक्ति है जो मुश्किल से मुश्किल चुनौती का सामना करने में मदद देती है। संकल्प को सही रूप में अपनाने वाला व्यक्ति कठिनाइयों के भंवर से निकल ही जाता है।