Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yearly Horoscope 2023: नववर्ष में इन राशियों को बरतनी होगी अधिक सतर्कता

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Fri, 23 Dec 2022 05:33 PM (IST)

    Yearly Horoscope 2023 नया साल जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में विश्वास रखने वाले जातकों के मन में आने वाले साल के सन्दर्भ में कई प् ...और पढ़ें

    Hero Image
    Yearly Horoscope 2023: वार्षिक राशिफल से जानिए किन-किन राशियों को रहना होगा नए साल में सतर्क।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Yearly Horoscope 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष विद्वानों द्वारा राशिफल की भविष्यवानियां ग्रह-नक्षत्रों की चाल का आंकलन करके किया जाता है। अब जब नववर्ष 2023 निकट आ रहा है। लोगों की रुचि इस विषय में बढ़ने लगी है कि उनके लिए आने वाला साल कैसा रहने वाला है। बता दें कि इंदौर के पंडित हर्षित शर्मा "मोहन" ने वार्षिक राशिफल के माध्यम से कई प्रकार की शंकाओं को दूर किया है। साथ ही यह भी बताया है कि नए साल में किन-किन राशियों को अधिक सतर्क रहना होगा। यहां जानिए-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष राशि वार्षिक राशिफल 2023 (Aries Yearly Horoscope 2023)

    वार्षिक राशिफल में बताया गया है कि नववर्ष 2023 में मेष राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहना होगा। इसलिए इससे जुड़ी बातों की अनदेखी ना करें। इस वर्ष माता-पिता को अपने बच्चे की स्वास्थ्य की चिंता परेशान कर सकती है, इसलिए सतर्कता अवश्य बरतें और समय-समय पर जांच कराते रहें। धन हानि की संभावना भी बढ़ने की संभावना है। मेष राशि का वर्षफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

    मिथुन वार्षिक राशिफल 2023 (Gemini Yearly Horoscope 2023)

    नववर्ष मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन नए वर्ष में पिता की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। इसलिए मिथुन राशि के जातक पिता के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतते हुए अधिक सतर्कता बरतें। साथ ही उनकी सेवा में कोई कमी न रहने दें। मिथुन राशि का वर्षफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

    कन्या वार्षिक राशिफल 2023 (Virgo Yearly Horoscope 2023)

    वार्षिक राशिफल के अनुसार नए साल में कन्या राशि के जातकों को किसी भी प्रकार के नए कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से भारी नुकसान हो सकता है। साथ ही इसके कारण धन संबंधित समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ निवेश के क्षेत्र में जोखिम उठाते समय विशेष सतर्कता बरतें। कन्या राशि का वर्षफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।