Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Business Horoscope 2023: इस साल कारोबारी क्षेत्र में इन राशियों को मिलेगा लाभ

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sun, 01 Jan 2023 12:23 PM (IST)

    Yearly Business Horoscope 2023 नए साल में अब 5 से भी कम दिन शेष हैं ऐसे में जान लें कि नए साल में किन राशियों को कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि दिखाई द ...और पढ़ें

    Hero Image
    Yearly Business Horoscope 2023: जानिए किन 3 राशियों को वर्ष 2023 में अपने व्यापार में वृद्धि दिखाई देगी।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Yearly Business Horoscope 2023: नए साल का स्वागत धूमधाम से हो चुका है। यह साल सभी राशि के जातकों के लिए बहुत ही रचनात्मक रहने वाला है। वार्षिक राशिफल के अनुसार यह साल 2023 सभी जातकों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। नव वर्ष 2023 न केवल धन, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण रहेगा, बल्कि व्यापार और कार्यक्षेत्र में भी इस साल कुछ ऐसी राशियां है जिन्हें उन्नति प्राप्त होगी। बता दें कि साल 2023 (Varshik Rashifal 2023) में शुक्र, बुध, शनि ग्रह जैसे कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिससे सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में व्यापार और कारोबार के क्षेत्र में भी उन्हें परिवर्तन साफ-साफ दिखाई देगी। वार्षिक राशिफल से जानिए किन 3 राशियों को वर्ष 2023 में अपने व्यापार में वृद्धि दिखाई देगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वृषभ राशि

    व्यवसाय के क्षेत्र में वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 उत्तम रहने वाला है। उन्हें विदेशी कंपनियों से संपर्क मिल सकते हैं। साथ ही वह काम में व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते वह अपने परिवार को कम समय दे पाएंगे। आने वाले समय व्यापार में और बढ़ोतरी होगी साथ ही वर्ष के अंत में वृषभ राशि के जातकों को सतर्क रहने की अवश्यकता है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2023 का आरंभ लाभदायक साबित होगा। शनि गोचर के कारण उन्हें व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन इसी साल जब शनिदेव पुनः राशि परिवर्तन करेंगे तो व्यापार में उन्हें वृद्धि दिखाई देगी। अप्रैल के बीच में सिंह राशि के जातकों को व्यापार से जुड़े कुछ जरूरी फैसले लेने से बचना चाहिए। अप्रैल माह के बाद वह अपने कार्यक्षेत्र में वृद्धि देख पाएंगे।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2023 फलदाई होगा। वर्ष के मध्य में उन्हें व्यापार से जुड़े कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन वर्ष अंत में वह अपने परिस्थितियों में सुधार देखेंगे। ज्योतिषाचार्य सलाह देते हैं कि अगस्त के बीच में उन्हें अधिक सतर्क रहना होगा और अक्टूबर के आसपास कार्य में वृद्धि आएगी। कारोबार बढ़ने की संभावना भी दिखाई दे रही है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।