विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीकृष्ण से पहले राधा रानी का नाम लेने वालों को ही मिलता है गोलोक धाम, क्या ये सच है?

Published: Wed, 23 Sep 2026 01:22 PM (IST)

क्या आपने कभी सोचा है कि़ जगत के पालनहाल श्रीकृष्ण का नाम हमेशा राधा रानी के बाद ही क्यों लिया जाता है? इस श्लोक के माध्यम से समझें इसका अर्थ।

राधा रानी का नाम पहले क्यों लेते हैं? (Image Source: AI-Generated)

राधा रानी का नाम पहले क्यों लेते हैं? (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर जब भी हम भगवान श्रीकृष्ण को याद करते हैं या उनका नाम लेते हैं, तो हमारे मुंह से अपने आप ही 'राधे-कृष्ण' या 'राधे-श्याम' निकल जाता है। आपने कभी सोचा है कि हमेशा राधा रानी का नाम श्रीकृष्ण से पहले क्यों लिया जाता है? यह सिर्फ कोई परंपरा नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बहुत ही गहरा और खूबसूरत आध्यात्मिक रहस्य भी छिपा हुआ है।

दरअसल, राधा और कृष्ण का रिश्ता कोई साधारण सांसारिक प्रेम नहीं, बल्कि सच्ची भक्ति और भगवान के सबसे पवित्र मिलन का प्रतीक माना जाता है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के श्री राधा-कृष्ण स्तोत्र (गणेशकृत श्रीराधास्तोत्रम्) के एक श्लोक के माध्यम से भी इसका महत्व बताया गया है।

आदौ राधां समुच्चार्य पश्चात् कृष्णं परात्परम्।
स एव पण्डितो योगी गोलोकं याति लीलया॥

इसका अर्थ है: जो व्यक्ति पहले राधा जी के नाम का उच्चारण करता है और उसके बाद परमेश्वर श्रीकृष्ण का नाम लेता है, वास्तव में वही सच्चा ज्ञानी और योगी है। ऐसा व्यक्ति बड़े ही आराम से गोलोक धाम (भगवान का धाम) को प्राप्त कर लेता है।

इस श्लोक का सीधा का मतलब यह है कि राधा कोई साधारण स्त्री नहीं, बल्कि साक्षात 'भक्ति' का स्वरूप हैं। राधा वह शुद्ध प्रेम हैं, जिसमें कोई स्वार्थ, वासना या निजी कामना नहीं होती। जब हम कथाओं में गोपियों का जिक्र सुनते हैं, तो हमें लगता है कि बात सिर्फ स्त्रियों की हो रही है। लेकिन, अध्यात्म में गोपी का अर्थ वह आत्मा है, जो परमात्मा में पूरी तरह विलीन होना चाहती है।

राधा का नाम पहले क्यों?

इस सवाल का सबसे प्यारा जवाब यह है कि एक भक्त ही ईश्वर को 'भगवान' बनाता है। भगवान हमेशा अपने सच्चे भक्त को खुद से ऊंचा स्थान देते हैं। खुद श्रीकृष्ण ने भक्ति और प्रेम की देवी राधा रानी को सर्वोपरि रखा है। इसलिए, जब भी आप 'राधा-कृष्ण' का नाम लेते हैं या उन्हें याद करते हैं, तो आप दरअसल पहले 'भक्ति' को आमंत्रित करते हैं, क्योंकि बिना भक्ति के भगवान तक पहुंचना मुमकिन ही नहीं है।

प्रेमानंद जी महाराज क्या कहते हैं?

प्रेमानंद जी महाराज का भी यही कहना है कि, 'राधा-राधा' नाम का जप करने से इंसान का परम कल्याण होता है और उसे निश्चित रूप से भगवत प्राप्ति हो जाती है।

यह भी पढ़ें- गीता के 5 सूत्र: जब भी बिगड़ने लगे आपका मानसिक संतुलन, याद रखें श्रीकृष्ण की ये बातें

यह भी पढ़ें- श्रीराधा अष्टमी 2026: किशोरी जी के चरणों में छिपे हैं ये 19 दिव्य चिह्न, श्रीकृष्ण भी करते हैं इनकी सेवा!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।