Losing Gold: सोने का खोना क्यों माना जाता है अशुभ, जानें क्या-क्या उठाने पड़ सकते हैं नुकसान?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोने के गहनों हीरे-मोती जड़े सोने आभूषणों का खो जाना अशुभ होता है। यही नहीं अगर आपको कहीं पर गिरा हुआ सोना मिलता है तो यह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Losing Gold: सोने की चीज खोने से आर्थिक नुकसान तो उठाना पड़ता ही है, साथ ही धर्म ग्रंथों के अनुसार इसे अपशगुन भी माना जाता है। साथ ही साथ सोने की वस्तु का मिलना भी अपशगुन माना गया है। हिन्दू धर्म में सोना एक पवित्र धातु माना गया है। मान्यताओं के अनुसार अलग-अलग आभूषण के खोना का अपना-अपना नुकसान है।
सोने की अंगूठी खोने से हो सकती हैं ये परेशानियां
यदि आपकी सोने की अंगूठी कहीं गुम हो जाती है, तो यह एक अशुभ संकेत है। ऐसा माना जाता है कि अगर आपकी कोई सोने की अंगूठी खो जाती है, तो आपको सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
इन आभूषणों का खोना देता है अशुभ संकेत
नाक या कान के गहने का खोना भविष्य में कुछ बुरा होने के संकेत देता है। वहीं, अगर नाक की नथ खो जाती है, तो व्यक्ति को अपमान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, दूसरी ओर कान की बाली, झुमकी या अन्य आभूषण खो जाते हैं, तो यह अशुभ समाचार मिलने का संकेत समझा जाता है।
न उठाएं गिरा हुआ सोना
अगर आपका कोई सोने का आभूषण खो जाता है या घर के बाहर कहीं सोना पड़ा हुआ मिलता है, तो उसे घर में उठाकर नहीं लाना चाहिए। सोने का गुम होने बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने का भी संकेत माना जाता है, अत: सोना खोने पर शिक्षा, वैवाहिक जीवन, पेट संबंधी परेशानियां होने का संकेत हो सकता है।
सोना मिलना धन हानि का संकेत
यदि आप सपने में घर के आभूषण चोरी होते देखते हैं, तो इसका अर्थ व्यापार या नौकरी में किसी विरोधी व्यक्ति द्वारा आपको किसी साजिश में फंसा कर नुकसान पहुंचाने का संकेत हो सकता है। इतना ही नहीं यदि आपको कहीं पर गिरा हुआ सोना मिलता है तो यह भी धन हानि का सामना करने का संकेत है।
चांदी की पायल से जुड़ी सामाजिक प्रतिष्ठा
दाएं पांव की पायल खोने को सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है, जबकि बाएं पांव की पायल खोना यात्रा में दुर्घटना की ओर संकेत करता है। वहीं, कंगन का खोना व्यक्ति के मान-सम्मान की हानि का संकेत देता है।
Writer- Suman Saini
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।