विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाम होते ही तुलसी के पत्ते तोड़ना क्यों माना जाता है वर्जित? देवी भागवत पुराण में बताया गया है रहस्‍य

Published: Fri, 20 Nov 2026 03:44 PM (IST)

हिंदू धर्म में शाम के समय तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित माना गया है। जानिए इसके पीछे की पौराणिक मान्यताएं, देवी वृंदा की कथा, देवी भागवत पुराण में तुलसी का महत्व और भगवान विष्णु से तुलसी माता के विशेष संबंध के बारे में विस्तार से।

तुलसी को देवी वृंदा का स्वरूप माना गया है, इनकी पूजा से जुड़ा दृश्‍य (Picture Credit- AI Generated)

तुलसी को देवी वृंदा का स्वरूप माना गया है, इनकी पूजा से जुड़ा दृश्‍य (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है। लगभग हर हिंदू घर में तुलसी का पौधा देखने को मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है।

यही वजह है कि भगवान विष्णु की पूजा और भोग में तुलसी दल का विशेष महत्व होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शाम होते ही तुलसी के पत्ते तोड़ना क्यों मना किया जाता है? इसके पीछे का कारण हमें उज्‍जैन के पंडित एंव ज्‍योतिषाचार्य मनीष शर्मा बताते हैं। वह कहते हैं, "यह समय होता है, जब दीवी लक्ष्‍मी भगवान विष्‍णु के ध्‍यान में लीन होती हैं और यह उनके विश्राम का भी वक्‍त होता है। हालांकि, कुछ पौराणिक कथाओं में यह भी बताया गया है कि तुलसी के पौधे के पत्‍ते देवी वृंदा, जो देवी राधा का स्‍वरूप थीं, उनके केश का अंश होते हैं। इसलिए भी इन्‍हें तोड़ना वर्जित होता है।"

तुलसी माता से जुड़ी पौराणिक कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, तुलसी को देवी वृंदा का स्वरूप माना जाता है। देवी वृंदा भगवान विष्णु की परम भक्त थीं। धार्मिक मान्यता है कि उन्होंने अपना शरीर त्याग दिया था, जिसके बाद उनके शरीर से गंडकी नदी और उनके केशों से तुलसी के पौधे की उत्पत्ति हुई। इसी कारण तुलसी को केवल एक पौधा नहीं, बल्कि देवी का स्वरूप मानकर पूजा जाता है।

पंडित एंव ज्‍योतिषाचार्य मनीष शर्मा कहते हैं, "देवी भागवत पुराण के नवम स्कंध के अध्याय 24 में देवी भागवत पुराण में तुलसी को लक्ष्मी का स्वरूप और भगवान विष्णु की प्रिय माना गया है। इस अध्‍याय में शंखचूर्ण और देवी वृंदा की एक कथा भी है। इस कथा में बताया गया है कि कैसे धोके से भगवान विष्‍णु ने देवताओं की रक्षा के उद्देश्‍य से शंखचूर्ण का रूप धारण किया था और देवी वृंदा पर मोहित हो उनके पतिव्रता धर्म को खंडित किया था। इस अध्‍याय में यह भी बताया गया है कि क्रोध में देवी वृंदा ने भगवान विष्‍णु को पत्‍थर का बन जाने का श्राप दिया था और भगवान विष्‍णु ने वृंदा को अगले जन्‍म में विवाह करने का वचन दिया था। वृंदा ने भगवान को श्राप देने के बाद जब अपना शरीर त्‍यागा तो उनके केशों से तुलसी का पौधा बन गया था। हिंदू धर्म में मान्‍यता है शाम का वक्‍त देवी-देवताओं के विश्राम का समय होता है। ऐसे समय में तुलसी के पत्‍ते तोड़ने से देवी लक्ष्‍मी को पीड़ा होती है। इसलिए ऐसा करना वर्जित माना गया है। "

तुलसी के पत्ते तोड़ने के अन्य नियम

हिंदू धार्मिक मान्यताओं में तुलसी के पत्ते तोड़ने के कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। इनका पालन करना शुभ माना जाता है।

एकादशी: इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए। मान्यता है कि तुलसी माता इस दिन भगवान विष्णु के लिए व्रत रखती हैं।

रविवार: रविवार के दिन भी तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित माना जाता है।

पूर्णिमा और अमावस्या: इन तिथियों पर तुलसी दल तोड़ने से बचने की परंपरा है।

संक्रांति: संक्रांति के दिन भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए, ऐसी धार्मिक मान्यता है।

ग्रहण काल: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के दौरान तुलसी के पत्ते तोड़ना उचित नहीं माना जाता।

रात्रि का समय: सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- देवउठनी एकादशी 2026: आज से शुरू हो रहे हैं शुभ काम; अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें- Devotthan Ekadashi: देवोत्थान एकादशी पर जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी-शालिग्राम विवाह के दिन कानपुर में होंगी ढाई हजार शादियां

अस्वीकरण: अत: शाम के समय तुलसी के पत्ते न तोड़ने की परंपरा केवल एक धार्मिक नियम नहीं, बल्कि तुलसी माता के प्रति श्रद्धा, सम्मान और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक भी मानी जाती है। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।