Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahashivratri 2024: क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि? जानें इससे जुड़ी कथा

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 10:47 AM (IST)

    महाशिवरात्रि के त्योहार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 08 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसी वजह से इस दिन महाशिवरात्रि के पर्व को मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं।

    Hero Image
    Mahashivratri 2024: क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि? जानें इससे जुड़ी कथा

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mahashivratri 2024: हर महीने में शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, लेकिन फाल्गुन माह की शिवरात्रि का विशेष महत्व है। इसे महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसी वजह से फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार महाशिवरात्रि 08 मार्च को है। इस अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा और व्रत करने का विधान है। शायद कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर किस वजह से महाशिवरात्रि के त्योहार को मनाया जाता है। अगर आपको भी इसके बारे में जानकारी नहीं है, तो आइए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि?  

    यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024 Lucky Plants: महाशिवरात्रि के दिन घर लाएं ये पौधे, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

    ये है वजह  

    पौराणिक कथा के अनुसार, देवों के देव महादेव और मां पार्वती का विवाह फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को हुआ था। इसी वजह से हर साल फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि के पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस विशेष अवसर पर शिव भक्त भगवान शिव की बारात निकालते हैं। साथ ही भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही व्रत करते हैं।मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से साधक को वैवाहिक जीवन से संबंधित सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।  

    महाशिवरात्रि 2024 डेट और शुभ मुहूर्त 

    पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 08 मार्च को रात्रि में 09 बजकर 57 मिनट से होगा और जिसका समापन अगले दिन यानी 09 मार्च को शाम को 06 बजकर 17 मिनट पर होगा। ऐसे में 08 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।  

    यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024 Vrat: महाशिवरात्रि व्रत में किन चीजों का करें सेवन? यहां जानें

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    Pic Credit-Freepik