Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Lord Vishnu: कैसे पड़ा जगत के पालनहार भगवान विष्णु का नाम नारायण? पढ़ें इससे जुड़ी कथा

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 01:41 PM (IST)

    धार्मिक मान्यता के अनुसार गुरुवार को विधिपूर्वक भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की पूजा-अर्चना करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।साथ ही साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। क्या आपको पता है कि भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को नारायण क्यों कहा जाता है? अगर नहीं पता तो आइए पढ़ते हैं इससे संबंधित कथा।

    Hero Image
    Lord Vishnu: कैसे पड़ा जगत के पालनहार भगवान विष्णु का नाम नारायण? पढ़ें इससे जुड़ी कथा

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lord Vishnu: सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित है। ठीक इसी प्रकार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही व्रत किया जाता है। पूजा के दौरान श्री हरि को केले का भोग जरूर लगाना चाहिए। इससे प्रभु प्रसन्न होते है, क्योंकि भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है। भगवान विष्णु के अनेक नाम हैं जैसे- अनंत, जनार्दन, पुरुषोत्तम, हरि और अच्युत आदि। इन सभी नामों का अपना विशेष महत्व है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Sawan somwar 2024: सावन सोमवार पर इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा, बदल जाएगी आपकी किस्मत

    ऐसे पड़ा नारायण नाम

    पौराणिक कथा के अनुसार, जगत के पालनहार भगवान विष्णु के परम भक्त देवर्षि नारद श्री हरि को नारायण के नाम से पुकारा करते थे। जल का पर्यायवाची शब्द नीर है, जिसे संस्कृत भाषा में विशेष स्थितियों में नर भी कहा जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नारायण का शाब्दिक अर्थ जल जिसका प्रथम अयन या अधिष्ठान यानी रहने का स्थान हो। श्री हरि वैकुण्ठ धाम में वास करते हैं। इसलिए उन्हें नारायण के नाम से पुकारा जाता है।

    इस तरह हुई भगवान विष्णु की उत्पत्ति

    शिव पुराण की मानें तो देवों के देव महादेव ने विष्णु जी को उत्पन्न किया। एक बार भोले बाबा ने मां पार्वती से कहा कि एक ऐसा पुरुष होना चाहिए जो पृथ्वी का पालन कर सके। ऐसा माना जाता है कि शक्ति के प्रताप से विष्णु जी का आर्विभाव हुआ। उनके नयन कमल की तरह थे। वह चतुर्भुजी होने के साथ-साथ कौस्तुकमणि से भी सुशोभित थे। सर्वत्र व्यापक होने की वजह से उनका नाम विष्णु पड़ा।

    यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन में क्यों पहना जाता है हरा रंग? जानें इसके पीछे का धार्मिक कारण

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।