विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्यों कहा जाता है कि पिता को नहीं पीना चाहिए बेटी के घर का पानी, क्‍या है इसका धार्मिक महत्व?

Published: Sat, 26 Sep 2026 07:09 PM (IST)

हिंदू धर्म में पिता द्वारा बेटी के घर का पानी या भोजन न करने की परंपरा कन्यादान और प्राचीन सामाजिक ...और पढ़ें

बेटी की शादी के बाद पिता का उसका घर जाना और उससे जुड़ी मान्‍यताएं । (Picture Credit- AI Generated)पिता पिता

बेटी की शादी के बाद पिता का उसका घर जाना और उससे जुड़ी मान्‍यताएं । (Picture Credit- AI Generated)पिता पिता 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में बेटी को विवाह के बाद दूसरे घर की सदस्य माना जाता है। हालांकि, वर्तमान समय में इस धारणा को अब खत्म होते हुए देखा जा रहा है। मगर धार्मिक परंपराओं का पालन आज भी बहुत सारे लोग करते हैं। इसी से जुड़ी कई ऐसी मान्यताएं हैं, जिनका पालन पुराने समय से किया जा रहा है। मान्यता है कि विवाह के बाद पिता को अपनी बेटी के घर का पानी या भोजन नहीं करना चाहिए। हालांकि, यह अब कोई अनिवार्य धार्मिक नियम नहीं रहा, मगर आज भी मानने वाले इसे मानते हैं।
एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषाचार्य चंद्रेश शर्मा के अनुसार, 'इस परंपरा को समझने के लिए इसके पीछे छिपी धार्मिक भावना और प्राचीन सामाजिक व्यवस्था को समझना जरूरी है।' तो चलिए जानते हैं आखिर क्‍यों यह रीति इतनी प्रचलित है और इसका महत्‍व क्‍या है।

कन्यादान से जुड़ी है मान्यता

सनातन धर्म में कन्यादान को बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण दान माना गया है। विवाह के समय माता-पिता अपनी बेटी का हाथ वर को सौंपते हैं। धार्मिक मान्यताओं में इसे एक बड़े पुण्य का काम माना गया है।

पुरानी मान्यताओं के अनुसार, जब माता-पिता कन्यादान कर देते हैं तो बेटी को उसके नए परिवार की जिम्मेदारी का हिस्सा माना जाता है। इसी सोच के कारण बेटी के घर से बार-बार अन्न या जल ग्रहण करने को उचित नहीं माना गया।

बेटी के घर का पानी न पीने के पीछे क्या सोच है?

चंद्रेश जी कहते हैं, 'प्राचीन समय में परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों की व्यवस्था आज से काफी अलग थी। बेटी के विवाह के बाद उसके माता-पिता यह चाहते थे कि बेटी अपने नए परिवार में सम्मान के साथ रहे और उसके मायके वालों को उस पर किसी तरह का आर्थिक बोझ न बनना पड़े।'
पिता द्वारा बेटी के घर का पानी या भोजन न करने की परंपरा को इसी स्वाभिमान से जोड़कर देखा जाता है। इसका भाव यह था कि बेटी अपने पिता की सेवा करने के लिए बाध्य न हो और पिता भी बेटी के घर पर आश्रित न रहें।

हालांकि, आज के समय में परिवारों की परिस्थितियां और रिश्तों को देखने का नजरिया काफी बदल चुका है। माता-पिता और बेटियों के बीच प्रेम, सम्मान और आपसी सहयोग को अब अधिक महत्व दिया जाता है। ऐसे में यह प्रथा अब कम देखने को मिलती है, मगर जो लोग इसे मानते हैं, वे बहुत ही ईमानदारी के साथ इसे निभाते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या हिंदू धर्म में मांसाहार मना है, गीता का त्रिगुण सिद्धांत, देवी भोग और खान-पान का सच क्या है?

यह भी पढ़ें- 27 सितंबर से शुरू हो रहा है आश्विन का महीना: क्या करें और क्या न करें, ताकि बनी रहे पितरों और देवी की कृपा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।