Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिनके पास होगी ये 6 चीजें विदुर नीति के अनुसार हमेशा सुखी रहते हैं वे लोग

    By prabhapunj.mishraEdited By:
    Updated: Wed, 05 Jul 2017 11:22 AM (IST)

    विदुर को महाभारत में नीति का ज्ञाता कहा गया है। विदुर ने विदुर नीति नामक एक ग्रंथ की रचना की। विदुर नीति में उन्‍होंने छह चीजों का वर्णन किया है। जिन्‍हें भाग्‍य की निशानी कहा जायेगा।

    जिनके पास होगी ये 6 चीजें विदुर नीति के अनुसार हमेशा सुखी रहते हैं वे लोग

    अर्थोगमो नित्यमरोगिता च, प्रिया च भर्या प्रियवादिनी च।

    वश्यच्श्र पुत्रोर्थकरी च विद्या, षड् जीवलोकस्य सुखानी राजन्।।

     

    1- जिस व्यक्ति के पास आय के पर्याप्त साधन होते हैं वह खुशहाल जीवन यापन करता है। धन के अभाव में व्यक्ति खुश नहीं रहता। उसके परिवार को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धन सुख की निशानी होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    2- रोगों से मनुष्य का शरीर कमजोर पड़ जाता है। बीमार पड़ने से व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक शक्तियां नष्ट हो जाती है। जिसके कारण वह कोई भी कार्य ठीक से नहीं कर पाता। अगर मनुष्‍य निरोगी है तो वह भाग्‍यशाली है।

     

    3- वाणी में मां सरस्वती का वास होता है। विदुर नीति के अनुसार जो स्त्री मीठा बोलती है मां सरस्वती उससे सदैव प्रसन्न रहती हैं। बुरे और कटु वचन बोलने वाली स्त्री का स्वभाव भी उसकी भाषा की तरह बुरा होता है। अच्छी वाणी बोलने वाली पत्नी भाग्यशाली होती हैं। 

     

    4- जिन लोगों की संतान आज्ञाकारी होती है वह मनुष्य सौभाग्यशाली होता है। अच्छी संतान कुल का नाम रोशन करती है। वहीं कुपुत्र कुल का नाश कर देता है। जिसकी संतान उसकी हर आज्ञा का पालन करती है वह सबसे सुखी इंसान होता है। 

     

    5- विश्‍व में ज्ञान ही एक ऐसा धन है जिसे कोई चोरी नहीं कर सकता। इंसान की सबसे बड़ी दौलत ज्ञान है। छल और बल से मनुष्य का सब कुछ छीना जा सकता है पर ज्ञान सदैव व्यक्ति के साथ रहता है। विपरीत परिस्थितियों में ज्ञान ही व्यक्ति के लिए आय के साधन बना सकता है। जिसके पास ज्ञान है वी विश्‍व में सबसे भाग्यशाली मनुष्‍य है।

     

    6- एक स्त्री ही घर को स्वर्ग या नरक बना सकती है। अच्छे स्वभाव और आचरण वाली स्त्री सदैव प्रसन्न रहती है। जिससे घर में प्रेम का माहौल बना रहता है। जिस व्यक्ति के पास ऐसी पत्नी होती है वह भाग्यशाली होता है।