विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शुभ काम के लिए घर से निकल रहे हैं? शकुन शास्त्र से जानें कौन सा पैर पहले बाहर निकालना है शुभ

Published: Fri, 26 Jun 2026 08:00 AM (IST)

सनातन धर्म में शुभ कार्य के लिए घर से निकलते समय दायां पैर पहले बाहर निकालना सफलता और सकारात्मक ऊर्जा लाता है। वहीं, घर में प्रवेश करते समय भी दायां पैर पहले रखना शुभ माना जाता है, जबकि बायां पैर अशुभ होता है।

घर से निकलते समय पहले ये पैर बाहर निकाले (Picture Credit- AI Generated)

घर से निकलते समय पहले ये पैर बाहर निकाले (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में किसी भी शुभ काम को करने से पहले कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सही तरीके से काम की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में खूब तरक्की होती है। शकुन शास्त्र के अनुसार, शुभ काम के लिए घर से निकलते समय शुभ पैर पहले बाहर निकालना चाहिए।

इससे काम में कोई बाधा नहीं आती। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुभ काम को करने के लिए घर से निकलते समय कौन सा पैर पहले बाहर रखना चाहिए। अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं इसके बारे में।

Which foot is auspicious (1)

(Picture Credit- AI Generated)

कौन सा पैर पहले आगे रखें?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, किसी भी शुभ काम को करने के लिए घर से निकलते समय दायां पैर पहले रखना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पैर को पहले घर से बाहर निकालने से काम में बिना बाधा के सफलता प्राप्त होती है ।

इसलिए कहा जाता है कि शुभ काम को करने पहले शास्त्रों में बताए गए नियम के बारे में जरूर जान लें। तभी आपके काम सरलता से पूरे होंगे। वहीं, घर में प्रवेश करते समय पहले दायां पैर ही आगे रखना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर में प्रवेश करते समय पहले दायां पैर आगे रखने से घर में सकारत्मक ऊर्जा बनी रहती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शुभ काम में बायां पैर पहले आगे रखना अशुभ माना जाता है। इसे नकारत्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है। इस गलती को करने से काम में बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही सफलता की संभावना कम हो जाती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • शुभ काम को करते समय भूलकर भी काले रंग के कपड़े न पहनें। ऐसा माना जाता है कि काले कपड़े नकारत्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं।
  • इसके अलावा शुभ काम के दौरान किसी के बारे में गलत न सोचें।
  • तामसिक भोजन का सेवन न करें। ऐसा करने से देवी-देवता नाराज हो सकते हैं।
  • शुभ काम को करते समय किसी को गलत शब्द न बोलें।
  • शुभ काम को करने के लिए घर से निकलते समय दही-चीनी खानी चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और काम में सफलता मिलती है।'

यह भी पढ़ें- नाम जप के लिए डिजिटल काउंटर का इस्तेमाल कितना सही? प्रेमानंद महाराज ने बताया सही नियम

यह भी पढ़ें- दाएं या बाएं? शादीशुदा और कुंवारी महिलाएं किस हाथ में बंधवाएं कलावा, दूर कर लें सारा कन्फ्यूजन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।