Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश को चढ़ाएं ये चीजें, रिद्धि-सिद्धि रहेंगी मेहरबान
विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi 2024) का व्रत बेहद फलदायी माना जाता है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत का पालन करने से भगवान गणेश जीवन की सभी चुनौतियों और बाधाओं को दूर करते हैं। साथ ही अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं तो चलिए इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं जो यहां दी गई हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। विनायक चतुर्थी का व्रत बेहद शुभ माना जाता है। यह दिन बुद्धि के स्वामी भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शुभकर्ता की पूजा-अर्चना और व्रत करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं। यह दिन (Vinayak Chaturthi 2024) शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ता है। इस साल यह व्रत 05 दिसंबर को रखा जाएगा। कहते हैं कि अगर इस दिन बप्पा को कुछ खास चीजें अर्पित की जाएं, तो उसका दोगुना फल प्राप्त होता है, तो आइए जानते हैं कि राशि अनुसार, उन्हें क्या चढ़ाना (Offer These Things To Bappa) चाहिए।
बप्पा को राशि अनुसार जरूर चढ़ाएं ये चीजें (Offer These Things To Bappa According Zodiac Sign)
- मेष राशि: मेष राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को लाल फूल अर्पित करने चाहिए।
- वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस पावन दिन पर बप्पा को मोदक का भोग लगाना चाहिए।
- मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर बप्पा को दुर्वा अर्पित करनी चाहिए।
- कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को इस शुभ दिन पर गणेश जी को सिंदूर अर्पित करना चाहिए।
- सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर विघ्नहर्ता को बूंदी के लड्डू चढ़ाने चाहिए।
- कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस शुभ अवसर पर बप्पा को केले का भोग लगाना चाहिए।
- तुला राशि: तुला राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश को लाल वस्त्र अर्पित करना चाहिए।
- वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर गौरी पुत्र गणेश को गंगाजल अर्पित करना चाहिए।
- धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन पर केसर मिश्रित खीर का भोग गणेश जी को लगाना चाहिए।
- मकर राशि: मकर राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी पर श्री गणेश को शमी पत्र अर्पित करने चाहिए।
- कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों को इस तिथि पर शिव पुत्र को काले तिल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
- मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Vivah panchami 2024: विवाह पंचमी पर जल्द विवाह के लिए करें देवी पार्वती की पूजा, जानिए सही नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।