Ratha Saptami 2021: आज है रथ सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Ratha Saptami 2021 माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को रथ सप्तमी मनाई जाती है। इस बार यह तिथि 19 फरवरी शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन सूर्यदेव का व्रत किया जाता है। आइए जानते हैं रथ सप्तमी की तिथि शुभ मुहूर्त और महत्व।
Ratha Saptami 2021: माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को रथ सप्तमी मनाई जाती है। इस बार यह तिथि आज 19 फरवरी, शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन सूर्यदेव का व्रत किया जाता है। मान्यता है कि अगर इस दिन स्नान, दान और पूजा की जाए तो उसका फल हजार गुना प्राप्त होता है। वहीं, इस दिन किसी पवित्र नदी या कुंड में सूर्योदय के सम स्नान जरूर करना चाहिए। इससे व्यक्ति को बीमारियों से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन को आरोग्य सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं रथ सप्तमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।
रथ सप्तमी का शुभ मुहूर्त:
सप्तमी तिथि आरंभ- 18 फरवरी 2021, गुरुवार सुबह 8 बजकर 17 मिनट से
सप्तमी तिथि समाप्त- 19 फरवरी 2021, शुक्रवार सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर
सप्तमी के दिन अरुणोदय- सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर
सप्तमी के दिन अवलोकनीय सूर्योदय- सुबह 6 बजकर 56 पर
रथ सप्तमी का महत्व:
इस दिन सूर्यदेव की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं सूर्यदेव का स्वागत करने के लिए घर के बाहर उनके रथ का चित्र बनाती हैं। साथ ही मुख्य द्वारा पर रंगोली भी बनाती हैं। इस दिन घर के आंगन में मिट्टी का बर्तन रखा जाता है जिसमें दूध होता है। इसे सूर्य देव की गर्मी से उबाला जाता है। इस दूध का इस्तेमाल सूर्यदेव का भोग बनाने के लिए किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, सूर्यदेव अपने सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को प्रकट हुए थे। ऐसे में इस तिथि को उनकी जयंती के रूप में मनाया जाता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।