Swapna Shastra: सपने में इस रंग का फूल देखना होता है शुभ, घर पर होती है पैसों की बारिश
Swapna Shastra स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों का हमारे जीवन पर असर पड़ता है। कुछ सपने देखने से बुरी घटनाएं घटती हैं। वहीं कुछ सपने देखना शुभ होता है जिनसे जीवन में तरक्की मिलती है। जानते हैं सपने में लाल रंग की चीज देखने का क्या मतलब होता है।

नई दिल्ली, Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र की मानें तो हर सपने का कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। सपने में दिखने वाली हर चीज का हमारी असल जिंदगी से कोई न कोई जुड़ाव होता है। सपने का असर हमारी असल जिंदगी पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते हैं सपने में क्या दिखने पर असल जिंदगी में मालामाल हो जाते हैं। यदि सपने में एक खास रंग का फूल नजर आए तो उसका अर्थ होता है कि घर पर पैसों की बारिश होने वाली है।
सपने में दिखे लाल रंग का फूल
यदि सपने में लाल रंग की कोई वस्तु दिखे या फिर लाल रंग का कोई फूल नजर आए तो ये शुभ माना जाता है। इस तरह के सपने का अर्थ होता है कि आप पर जल्द ही पैसों की बारिश होने वाली है। समझिए आपके घर में खुशियां आने वाली हैं और आफिस में आपकी तरक्की होने वाली है। इसके अलावा कर्ज में दिया हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। लाल रंग की वस्तु सपने में दिखे तो इसे संपत्ति और गहनों का सूचक मानते हैं। इसका अर्थ होता है कि मां लक्ष्मी घर में आगमन करेंगी और व्यक्ति की तरक्की जल्द ही होगी।
सपने में तेज बारिश होना
यदि सपने में तेज बारिश देखी है तो ये सपना भी असल जिंदगी के लिए शुभ माना गया है। सपने में तेज बारिश देखने का अर्थ होता है कि व्यक्ति का रुका हुआ काम जल्द ही पूरा होगा। इसके साथ ही आपका रुका हुआ धन भी जल्द आएगा। वहीं ऑफिस में तरक्की होने की भी संभावना होती है।
सपने में मंदिर दिखना
यदि सपने में मंदिर दिखा है तो यह सपना भी आर्थिक रूप से शुभ माना गया है। इस सपने का अर्थ होता है कि भगवान की कृपा आप पर बनी हुई है। मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हैं और वे जल्द ही आपके घर में प्रवेश करेंगी। समझिए आप पर कुछ ही दिनों में धन वर्षा होने वाली है। इसके साथ ही आपकी तरक्की भी इस सपने को देखने से जुड़ी है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।