Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Wedding Dreams: सपने में खुद की शादी देखने का मतलब होता है खास, यहां जानें सबकुछ

    Wedding Dreams ज्योतिषाचार्य की मानें तो सूर्य के धनु और मीन राशि में प्रवेश करने के दौरान खरमास लगता है। सूर्य एक राशि में 30 दिनों तक रहते हैं। इस दौरान मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं लेकिन रिश्ते की बातचीत कर सकते हैं।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 21 Mar 2023 05:38 PM (IST)
    Hero Image
    Wedding Dreams: सपने में खुद की शादी देखने का मतलब होता है खास, यहां जानें सबकुछ

    नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Wedding Dreams: सनातन धर्म में विवाह को पवित्र कर्मकांड माना गया है। इसके लिए विवाह के दौरान उत्सव जैसा माहौल रहता है। हालांकि, वर्तमान समय में खरमास लगा है। इसके लिए विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य पर पाबंदी है। ज्योतिषाचार्य की मानें तो सूर्य के धनु और मीन राशि में प्रवेश करने के दौरान खरमास लगता है। सूर्य एक राशि में 30 दिनों तक रहते हैं। इसके लिए खरमास एक महीने का रहता है। इस दौरान मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं, लेकिन रिश्ते की बातचीत कर सकते हैं। अविवाहित लड़के और लड़कियां शीघ्र विवाह हेतु पूजा-उपवास करते हैं। इसके लिए उनके मन मस्तिष्क में शीघ्र विवाह के विचार हमेशा रहते हैं। रात के समय नींद में भी उन्हें शादी के सपने आते हैं। सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा नाता होता है। अगर आपने भी नींद में खुद की शादी होती देखी है, तो आइए इसका मतलब जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा नाता होता है। कुछ सपने बुरे तो कुछ अच्छे होते हैं। अगर आपने भी सपने में खुद की शादी देखी है, तो यह शुभ नहीं है। इसका मतलब यह है कि भविष्य में आप पर कोई संकट आने वाला है।

    -स्वप्नशास्त्र की मानें तो सपने में खुद की दूसरी शादी देखना भी शुभ नहीं होता है। इस सपने का भी मतलब है कि आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आने वाली है। आपके रिश्ते में कड़वाहट पैदा हो सकती है।

    -सपने में दोस्त की शादी भी देखना सही नहीं होता है। इस सपने का मतलब यह है कि आने वाले समय में आपके कार्य में बाधा आ सकती है। आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

    -अगर आप सपने में खुद की बारात देखते हैं, तो स्वप्नशास्त्र में यह शुभ बताया गया है। इसका मतलब यह है कि जल्द आपका भविष्य स्वर्णिम होने वाला है। आपके मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही नामी गरामी लोगों से आपकी पहचान होगी।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।