Motivational Story: क्या आप भी नहीं करते हैं दूसरों की खुशियों की परवाह? पढ़ें किसान की प्रेरक कथा
Motivational Story अक्सर लोग जानना चाहते हैं कि खुशहाल जीवन का राज क्या है? लोगों के पास जीवन जीने के लिए सभी भौतिक वस्तुएं होती हैं लेकिन वे खुशहाल जीवन नहीं जीते हैं। हमेशा उनको दूसरों से शिकायतें रहती हैं।

Motivational Story: अक्सर लोग जानना चाहते हैं कि खुशहाल जीवन का राज क्या है? लोगों के पास जीवन जीने के लिए सभी भौतिक वस्तुएं होती हैं, लेकिन वे खुशहाल जीवन नहीं जीते हैं। हमेशा उनको दूसरों से शिकायतें रहती हैं। खुशहाल जीवन जीने के लिए आपको सिर्फ स्वयं की खुशियों के बारे में नहीं सोचना चाहिए। आपको दूसरों की खुशियों की भी परवाह करनी चाहिए। आपके आस पास के लोग खुशहाल होंगे तो आप भी खुशहाल होंगे। पढ़ें एक सफल किसान की प्रेरक कथा।
एक किसान था। वह अपने खेत में अच्छे किस्म की मक्का की फसल उगाता था। उसकी उत्कृष्ट पैदावार से लोग आश्चर्यचकित रह जाते थे। उसे हर साल उत्कृष्ट मक्का उगाने के लिए पुरस्कार मिलता था। एक बार उसकी शोहरत सुनकर विदेश से कुछ विज्ञानी आए, उससे बेहतरीन उपज का राज पूछा।
किसान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'सबसे बड़ा राज यह है कि जिन बीजों से मैं उत्कृष्ट मक्का उगाता हूं, उन्हें मैं अपने आसपास के किसानों में भी बांट देता हूं।' विज्ञानियों ने आश्चर्य से किसान से पूछा, 'आपके सबसे अच्छे बीजों के कारण ही तो आपको हर साल पुरस्कार मिलता है, उन्हीं बीजों को साथी किसानों में बांट देने में भला कैसी अक्लमंदी है?'
किसान बोला, 'जब मक्का की फसल पकती है, तो हवा उनके परागकणों को दूर-दूर के खेतों तक ले जाती है। यदि मेरे पड़ोसी घटिया मक्का उगाएंगे तो परागण के कारण मेरी मक्का की गुणवत्ता प्रभावित होगी। अच्छी फसल उगाने वाले किसान को हमेशा साथी किसानों की मदद करनी चाहिए।
कथा मर्म
अगर आप खुश रहना चाहते हैं, तो आपको दूसरों की खुशी की भी परवाह करनी चाहिए..।
डिस्क्लेमर
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।