Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Effect of Evil Eye: जानिए कैसे सिर्फ एक लोटे पानी से जाएगा बुरी नजर का असर

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sat, 28 Jan 2023 10:00 PM (IST)

    Evil Eye or Buri Nazar कभी-कभी जीवन में कुछ परेशानियां आ जाती हैं और आप समझ भी नहीं जान पाते कि ऐसा क्यों हो रहा है। ऐसे में अक्सर लोग कहते हैं कि कोई बुरी नजर लगी है।

    Hero Image
    डित मुन्ना बाजपेई राम जी बता रहे हैं, बुरी नजर से बचने के कुछ उपाय।

    नई दिल्ली, Evil Eye or Buri Nazar Effect: अचानक से चोट लग जाना, कोई चीज खो जाना, बीमार पड़ जाना, ऐसी कई बातें होती हैं जिनका कारण हमारी समझ में नहीं आता। तब हम कहते हैं, कि यह बुरी नजर का असर है। आज पंडित मुन्ना बाजपेई राम जी बता रहे हैं, इसी बुरी नजर से बचने के कुछ उपाय।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसी को भी लग सकती है बुरी नजर

    ऐसा नहीं है की बुरी नजर सिर्फ व्यक्ति को ही लगती है। वह घर, दुकान या सामान किसी को भी लग सकती है। यही कारण है इससे बचने के लिए लोग गाड़ी में भगवान की तस्वीर लगाते हैं। घरों पर नजर बट्टू लगाते हैं, और दुकान में भी अनेक तरह के उपाय करते हैं। इसलिए कभी कोई परेशानी अचानक आकर आपको परेशान ना करे। इसके लिए आप भी कुछ उपाय कर सकते हैं। यह उपाय इसलिए भी जरूरी हैं, क्योंकि नजर लगने पर आपका आत्मबल कमजोर होने लगता है। और आप नकारात्मकता की ओर बढ़ जाते हैं।

    यह हैं नजर लगने से बचने के कुछ उपाय

    1. यदि कोई नजर लगने का शिकार है तो एक तांबे के लोटे में पानी ले और उसमें ताजे फूल डालें इसके बाद उसे 11 बार उस व्यक्ति के सर से उतारे और पानी को किसी पेड़ के नीचे या फिर गमले में डाल दें।

    2. हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का नित्य जाप करने से भी नजर दोष से रक्षा होती है।

    3. घर को बुरी नजर से बचाने के लिए, उसके मुख्य द्वार पर मोर का चित्र लगाने से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी बलाएं दूर होती हैं।

    4. शुक्रवार को घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों का बंदनवार लगाने से बुरी नजर नहीं लगती।

    5. ऐसा भी कहा जाता है कि यदि किसी दूध मुंह में बच्चे को नजर लगी हो और वह दूध ना पी रहा हो तो उसके सिर के ऊपर से तीन बार दूध उतारकर कुत्ते को पिलाने से दोष दूर हो जाता है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।